फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun E-rickshaw driver Murder in Guchhupani Main Accused Arrested

Dehradun: 10 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, दो लाख की सुपारी लेकर किया था ई रिक्शा चालक का कत्ल

Sun, 15 Jan 2023 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jan 2023 07:34 PM IST
सार

29 नवंबर 2022 को तौकीर नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया था। बताया था कि उसके भाई मोहसिन की गुच्चूपानी में हत्या की गई है। घटना के बाद से ही एक आरोपी रईस फरार चल रहा था। उस पर दस हजार का इनाम घोषित हुआ।

विज्ञापन
Dehradun E-rickshaw driver Murder in Guchhupani Main Accused Arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो लाख रुपये सुपारी देकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी।

विज्ञापन


कैंट कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 29 नवंबर 2022 को तौकीर नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया था। बताया था कि उसके भाई मोहसिन की गुच्चूपानी में हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की गई। जांच के बाद हत्या के आरोप में छह लोगों की भूमिका मिली। इसके बाद महिला सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर एक दिसंबर 2022 को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


Haridwar Crime:  दो कर्मचारी ही निकले पैथोलॉली लैब संचालक के हत्यारे, कट्टे में था छिपाया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही एक आरोपी रईस फरार चल रहा था। उस पर दस हजार का इनाम घोषित हुआ। शनिवार को पुलिस ने ग्राम कंडेरा, थाना रमाला, जिला बागपत उत्तर प्रदेश में दबिश दी। इनामी रईस को किशनपुर बिराल बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि रईस के साडू के पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ संबंध थे। महिला के पति मोहसिन को रास्ते से हटाने के लिए कहा गया।

रईस ने गांव के दोस्त शाहरुख और रवि कश्यप के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। दो लाख की सुपारी तय हुई। 27 नवंबर 2022 को वह अन्य साथियों के साथ देहरादून पहुंचा। 27 नवंबर को हत्या को अंजाम नहीं दे सके। 28 नवंबर 2022 को फिर से मोहसिन का रिक्शा बुक करवाया और पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में ही मोहसिन की हत्या की गई।

हत्यारोपी साबिर अली, शाहरुख, अरशद, रवि कश्यप व मोहसिन की पत्नी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया गया। घटना के बाद से फरार रईस अपने भाइयों के पास रेवाड़ी हरियाणा में चला गया था। पुलिस ने बताया कि रईस खान पुत्र इदरीश निवासी ग्राम कंडेरा थाना रमाला जिला बागपत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed