Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun : Due to change of both kidneys driver under debt, become thug

दोनों किडनी बदलने के कारण कर्ज के तले दबा ड्राइवर बना ठग, बताया कैसे करता था चोरी

Mon, 03 Feb 2020 04:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 04:45 AM IST
सार

  • किडनी बदलने का कर्ज उतारने को ठगी करने वाला दबोचा
  • आरोपी से ज्वेलर्स से ठगी 13 ग्राम की सोने की चैन बरामद
  • दक्षिणी दिल्ली का रहने वाला है आरोपी चालक संदीप सेठी 

विज्ञापन
dehradun : Due to change of both kidneys driver under debt, become thug
पुलिस - फोटो : file photo

विस्तार

पुलिस ने नाथू स्वीट शॉप का मालिक बताकर कावेरी ज्वेलर्स से गोल्ड चैन ठगने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 13 तोले की चेन के अलावा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। आरोपी का कहना कि दोनों किडनी बदलने के कारण हुए कर्ज को उतारने के लिए वह ठगी के धंधे में उतरा है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि कावेरी ज्वेलर्स से गोल्ड चेन ठगने की यह घटना 27 जनवरी की है। किराए पर कार चलाने वाला आरोपी संदीप सेठी (58) निवासी जंगपुरा, बीए दक्षिणी दिल्ली उस दिन दिल्ली से सवारी लेकर दून पहुंचा था। संदीप ने ज्वेलरी शोरूम के मोबाइल नंबर पर फोन कर स्वयं को नाथू स्वीट शॉप चकराता रोड मालिक बताकर शॉप पर सोने की चेन मंगाई थी।

विज्ञापन

 

शोरूम के मैनेजर ने कर्मचारी को सोने की चेन लेकर स्वीट शॉप पर भेज दिया था। शॉप के बाहर चेन की डिलीवरी लेकर आरोपी ने कर्मचारी को फर्नीचर की दुकान पर भुगतान लेने भेज दिया था। ठगी का खुलासा होने पर इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार के नंबर से पकड़ में आया ठग

एसपी चौबे ने बताया कि वसंत विहार एसओ नत्थीलाल उनियाल और चौकी प्रभारी इंदिरानगर दीपक धारीवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज में ठगी करने वाला शख्स एक कार में बैठता हुआ नजर आया। इसी आधार पर फुटेज से प्रयुक्त कार का नंबर ट्रेस किया गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर दिल्ली में कार मालिक से संपर्क किया।

 

तब जाकर संदीप सेठी का नाम सामने आया। दिल्ली में पता चला कि आरोपी देहरादून गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप सेठी को शनिवार रात देहरादून से गिरफ्तार किया। आरोपी यहां ठगी की दूसरी घटना को अंजाम देने आया था। सोने की चेन के अलावा कार भी बरामद हो गई है। सीओ सिटी शेखर सुयाल इस दौरान मौजूद रहे। 

फिल्मों से लिया ठगी का आइडिया

हाईस्कूल पास संदीप सेठी ने वॉलीवुड की फिल्मों से ठगी का आइडिया लिया था। दरअसल सेठी ने अपनी दोनाें किडनी बदलवाई थी। जिसमें लाखों का खर्च हुआ था। इसी कर्ज को उतारने को आरोपी ने ठगी के धंधे में उतर गया।

 

एसपी सिटी चौबे का कहना है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने को खूब दिमाग चलाया है। कावेरी ज्वेलर्स को कॉल करने में अपने फोन का इस्तेमाल नहीं किया है। संदीप ने फूल बेचने वाले का मोबाइल बहाने से लेकर कॉल की थी। बरामद कार भी उसके परिचित की है, जिसे वह किराए पर चलाता था। 

डॉक्टर गैंग करता था ऐसे ठगी


सराफ एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे से मिलकर पुलिस की सराहना की है। उन्हाेंने कहा कि इससे पहले डॉक्टर गैंग इस तरह ठगी करता था। शहर के कई नामी डाक्टरों के नाम पर आभूषणों की डिलीवरी मंगाकर ठगी की है। जेवरात बेचने वालों को बार-बार अलर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed