फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Dobhal Chowk firing incident Court sent Rambir and Ankush to jail, police sought custody remand

Dehradun: डोभाल चौक गोलीकांड...मुख्य आरोपी रामबीर और अंकुश को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड

Wed, 19 Jun 2024 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2024 08:29 PM IST
सार

गत रविवार की रात को डोभाल चौक के पास रहने वाले सोनू भारद्वाज के घर पर अपनी कार लेने गए तीन युवकों को गोली मारी गई थी। इस में दीपक बडोला की मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
Dehradun: Dobhal Chowk firing incident Court sent Rambir and Ankush to jail, police sought custody remand
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

देहरादून के रायपुर में डोभाल चौक पर गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामबीर और भारद्वाज के गुर्गे अंकुश को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके साथ ही हथियार आदि बरामद करने के लिए पुलिस ने दोनों का कस्टडी रिमांड मांगा। कोर्ट ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि मुकर्रर की है। पुलिस ने दो दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की है।

विज्ञापन


गत रविवार की रात को डोभाल चौक के पास रहने वाले सोनू भारद्वाज के घर पर अपनी कार लेने गए तीन युवकों को गोली मारी गई थी। इस में दीपक बडोला की मृत्यु हो गई थी। जबकि, मनोज नेगी और सुभाष क्षेत्री घायल हो गए थे। घायलों का श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली मारने वाला मुख्य आरोपी रामबीर अपने दोस्त मनीष के साथ मौके से भाग निकला था। उसे पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जबकि, सोनू को उकसाने वाला आरोपी अंकुश देहरादून से पुलिस के हत्थे चढ़ा था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


Dehradun Golikand: हत्या के विरोध में कल देहरादून बंद का आह्वान, मृतक की पत्नी और बहन ने की ये मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस को रामबीर का वह हथियार नहीं मिला है जिससे उसने गोलियां चलाई थीं। ऐसे में पुलिस अब रामबीर को कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहती है। पुलिस की ओर से अदालत में आरोपियों की दो दिन की कस्टडी रिमांड की अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि नियत की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रामबीर ने अपने हथियार को मुजफ्फरनगर में छुपाया है। रामबीर मुजफ्फरनगर का ही रहने वाला है। देहरादून में घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने परिवार के संग राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने उसे राजस्थान के कोटपुलती इलाके से दबोचा था। इसके साथ ही दो बदमाशों मनीष और योगेश कुमार को बहादराबाद हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। योगेश कुमार गोलीकांड के दौरान घटनास्थल पर बदमाशों के साथ था। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed