फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Women Commission take cognizance of the incident Minor girl Misdeed in roadways bus

Dehradun: महिला आयोग ने लिया बस में किशोरी से दुष्कर्म के मामले का संज्ञान, एसएसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश

Sun, 18 Aug 2024 10:57 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

Dehradun Crime News: आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Dehradun Crime Women Commission take cognizance of the incident Minor girl Misdeed in roadways bus
नारी निकेतन पहुंचकर मामले की जानकारी लेतीं महिला आयोग की अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून आईएसबीटी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उत्तराखंड महिला आयोग ने पुलिस को गहन जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राजकीय बालिका निकेतन पहुंचीं आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, पीड़िता की काउंसलिंग किए जाने के साथ ही उसके परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में जरूरत पड़ने पर आयोग की ओर से एक टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष ने कहा, पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चिन्हित सभी आरोपियों की पहचान पीड़िता से फोटो के माध्यम से कराई। पीड़िता के बयान के आधार पर पता चला है कि किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र की निवासी है। जिसके माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में हैवानियत: पंजाब की नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, रोडवेज बस में सामूहिक दुष्कर्म

बता दें कि 13 अगस्त की रात आईएसबीटी में तैनात गार्ड की सूचना पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने बदहवास हालत में मिली किशोरी को मौके से रेस्क्यू किया। कमेटी की ओर से की गई किशोरी की काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। जिस पर कमेटी ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो बस एक देहरादून और दूसरी ऋषिकेश से अपने कब्जे में ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed