फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand crime news Gang Misdeed of minor girl in Dehradun

देहरादून में हैवानियत: पंजाब की नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, रोडवेज बस में सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 18 Aug 2024 12:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Aug 2024 12:08 AM IST
सार

उत्तराखंड के देहरादून में पंजाब की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां अंतरराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) परिसर में खड़ी बस में दरिंदों ने 16 वर्षीय किशोरी से हैवानियत का सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
Uttarakhand crime news Gang Misdeed of minor girl in Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी में पंजाब की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद टीम ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। वह उस समय पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक और परिचालक शक के दायरे में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
किशोरी ने बस में गैंगरेप की बात कही है। इससे शक की सुई चालक और परिचालक पर जा रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि किस बस में किशोरी के साथ ये घटना हुई। पुलिस फिलहाल आईएसबीटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed