फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Sensation as girl dead body found near Thano Marg read more Update in hindi

Dehradun Crime: थानों के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान, 25 से 30 साल के बीच उम्र

Sun, 10 Sep 2023 03:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

देहरादून के थानों मार्ग के पास सुबह एक युवती का शव मिला। युवती की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन
Dehradun Crime Sensation as girl dead body found near Thano Marg read more Update in hindi
थानों मार्ग के पास मिला लड़की शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव थानो मार्ग से सिरवालगढ़ जाने वाले रास्ते के किनारे नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। युवती के माथे और सिर के पिछले हिस्से में चोट के गहरे निशान हैं। यह निशान किसी भारी हथियार या पत्थर से वार के भी हो सकते हैं। उसके कपड़ों की स्थिति देखकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

युवती की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से हुलिये के बारे में पूछताछ कर युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पहचान होने तक पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे सिरवालगढ़ के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि यहां पर पहाड़ी की तलहटी से गुजरने वाले एक छोटे नाले में एक युवती औंधे मुंह गिरी हुई है। एसओ रायपुर कुंदनराम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को नाले से बाहर निकाला गया। उसके माथे पर नाक के दोनों ओर बड़े चोट के निशान थे। जबकि, सिर के पिछले हिस्से में बहुत गहरा घाव था। पुलिस के अनुसार ये निशान किसी भारी वस्तु मसलन नुकीले पत्थर या लोहे की रॉड आदि के वार से आ सकते हैं। युवती ने घुटनों तक का फ्रॉक पहना हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस हर दिशा में कर रही जांच
उसकी गर्दन पर स्टार का टैटू बना हुआ था। उसके वस्त्र अस्त व्यस्त थे। ऐसे में हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। उसके पैरों में चप्पल या जूते कुछ भी नहीं थे। सीओ रायपुर अभिनय चौधरी ने बताया कि युवती के शव को पहचान होने तक मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इसके लिए पुलिस ने आसपास के थानों को भी इत्तला कर दी है। पुलिस हर दिशा में जांच कर रही है। कपड़ों के ब्रांड के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित ब्रांड के विक्रेताओं से जानकारी जुटाई जा रही है। युवती स्थानीय है या बाहर की इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसके लिए सत्यापन रजिस्टर और थानों में गुमशुदगी आदि का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

तीन किलोमीटर दूर हैं सीसीटीवी कैमरे

इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से कम ही मदद मिलने के आसार हैं। इसका कारण है कि जिस स्थान पर युवती का शव मिला है वहां से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर पहला सीसीटीवी कैमरा है। हालांकि, पुलिस इस पर भी ध्यान दे रही है कि यदि युवती यहां पार्टी करने किसी के साथ आई थी तो वह आसपास के किसी रेस्टोरेंट या कैफे आदि में जरूर बैठी होगी। इसलिए सभी कैफे और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पहाड़ों पर आधुनिक ATV वाहनों से रेस्क्यू करेगी फायर सर्विस, इन दो जगहों के लिए खरीदे जाएंगे पहले

प्रेम प्रसंग भी हो सकता है कारण, हाथ के निशान कर रहे इशारा

युवती की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग को भी माना जा रहा है। हो सकता है कि प्रेम में धोखा खाने या फिर किसी अन्य वजह से उसके साथी ने ही उसकी हत्या की हो। ऐसा उसके हाथ पर पुराने कट के निशान को देखकर भी कहा जा रहा है। उसके बाएं हाथ पर चार-पांच कट के निशान हैं। ये निशान महीनों पुराने लग रहे हैं। इसके साथ ही हत्या के वक्त उसने अपना बचाव भी किया था ऐसा उसकी अंगुली पर आए ताजे चोट के निशान से कहा जा रहा है। उसके दाएं हाथ की अंगुली पर चोट के निशान हैं जो शायद इसी वस्तु से आए हैं जिससे उसके सिर और माथे पर वार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed