फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News woman obscene video Made in Restaurant Washroom By Hidden Camera

Dehradun: शर्मनाक! आनंदम रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बाथरूम में मोबाइल से की रिकाॅर्डिंग, महिला का बनाया वीडियो

Fri, 16 Aug 2024 11:25 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

Dehradun Crime News: रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक अपने मोबाइल को महिला बाथरूम में छिपा कर उसे रिकॉर्डिंग के लिए ऑन कर देता था। आरोपी लंबे समय से ये काम कर रहा था।

विज्ञापन
Dehradun Crime News woman obscene video Made in Restaurant Washroom By Hidden Camera
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देहरादून शहर के नामी आनंदम रेस्टोरेंट के महिला वॉशरूम में एक कर्मचारी महिलाओं की वीडियो बना रहा था। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब स्वतंत्रता दिवस की शाम एक महिला की नजर उस पर पड़ी। पता चला कि उसने एक वॉशरूम की सीलिंग (छत) में छेद कर अपना मोबाइल छिपाया हुआ था। महिलाओं ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पूछताछ के बाद कर्मचारी का नाम भी सामने आ गया। लेकिन, तब तक उसने मोबाइल से सारी वीडियो मिटा दी। पुलिस ने उसके और रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


Rudrapur Crime: मोबाइल के तोड़े गए लॉक ने लॉकअप तक पहुंचाया, आरोपी ने फोन पर लगाया था अपना सिम; जानें मामला

विज्ञापन

घटना चकराता रोड स्थित आनंदम रेस्टोरेंट की है। स्वतंत्रता दिवस की शाम से ही यहां पर लोगों की भीड़ लगी थी। रात करीब 9.30 बजे एक महिला वॉशरूम में गई। उसने वहां पर एक पुरुष सफाई कर्मचारी को देखा। यह देखकर वह वापस आ गई। महिला ने आपत्ति जताई कि यहां इस वक्त यह सफाईकर्मी नहीं होना चाहिए। लेकिन, रेस्टोरेंट के स्टाफ ने बात टाल दी और कोई पूछताछ नहीं की। इसके 20 मिनट बाद 9.50 बजे एक महिला और एक किशोरी इस वॉशरूम में गई। वहां उन्होंने देखा कि छत एक जगह से टूटी हुई थी। उसमें कुछ ऐसा था जो कैमरे जैसा लग रहा था। उसके चारों ओर सुनहरा घेरा था। यह देखकर उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन, स्टाफ ने एक बात नहीं सुनी। सभी इस बात को टालने लगे और कहने लगे कि यहां कुछ नहीं है।

इसके बाद एक जागरूक महिला जो कि पेशे से अधिवक्ता थी वह अंदर गई। उन्होंने वहां एक फोटो खींचा। इस फोटो में वह कैमरानुमा चीज दिखी। इसके एक मोबाइल होने की संभावना जताई गई। इस पर जब वहां स्टाफ गया तो वह मोबाइल वहां से गायब हो गया। कुछ देर बाद वहां पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ की लेकिन कोई कर्मचारी का नाम बताने को राजी नहीं था। पुलिस ने एक-एक कर सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। एक कर्मचारी पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद निवासी झारखंड बताया। उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसने सभी वीडियो डिलीट कर दी। मगर उसने अपनी इस हरकत को पुलिस और अन्य लोगों के सामने स्वीकार किया। पुलिस ने कैंट थाने में विनोद और रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक साल से कर रहा था काम कई बार की शर्मनाक हरकत

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक साल से इस रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। पता चला कि उसने एक बार नहीं बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। उसने सीलिंग में एक छेद कर यह मोबाइल छिपाया था। इसके बाद उसे दीवार किनारे से हाथ डालकर हटा लिया करता था। पुलिस ने भी इसकी तस्दीक की। पुलिस उसके मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज रही है।

आनंदम रेस्टोरेंट में महिलाओं के वीडियो बनाने संबंधी शिकायत मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
- अजय सिंह, एसएसपी देहरादून।

हमने इस कर्मचारी को एक सिक्योरिटी कंपनी से हायर किया था। पुलिस को रात में ही लिखकर दे दिया गया है कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। रेस्टोरेंट के अन्य स्टाफ को इस संबंध में जानकारी नहीं थी।
-आनंद स्वरूप गुप्ता, आनंदम रेस्टोरेंट के मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed