Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Three including Munna gang leader arrested on charges of theft from delhi

Dehradun: चोरी के आरोप में मुन्ना गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ्तार, दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी

Tue, 18 Feb 2025 10:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:04 PM IST
सार

15 फरवरी को दोपहर के समय पीड़ित घर पर ताला लगाकर चले गए। इसके बाद रात आठ बजे लौटे तो ताले टूटे मिले और आभूषणों के साथ अन्य सामान चोरी हो गया।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Three including Munna gang leader arrested on charges of theft from delhi
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून पुलिस ने दिल्ली के अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह मुन्ना गैंग के सरगना समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने दून में दो नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किया गया गिरोह का सरगना दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ दिल्ली के थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और एक कार बरामद की है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को पीड़ित विजय सिंह पटवाल निवासी शांति विहार, अजबपुर कला ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 फरवरी को दोपहर के समय वह घर पर ताला लगाकर चले गए। इसके बाद रात आठ बजे लौटे तो ताले टूटे मिले और आभूषणों के साथ अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद पुलिस को पता चला कि दिल्ली के शातिर नकबजन गैंग के सदस्य घटना में शामिल हो सकते हैं और वह गिरोह चोरी की अन्य घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में देहरादून में है।

विज्ञापन

Tehri: बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दूसरा युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को दूधली मार्ग से आरोपी राशिद खान उर्फ सोनू, फैजान और अमन निवासी मयूर विहार पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुआ सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद हुए चोरी के सामान को उन्होंने 16 फरवरी को सुभाषनगर में एक बंद घर से चोरी किया है।

इनके कब्जे से पुलिस ने दोनों क्षेत्रों से चोरी हुआ सामान और नकदी बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राशिद गैंग का लीडर और दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed