फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident News: Car fell into ditch on Bangiyal-Jwarna motor road driver dies one injured

Tehri: बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दूसरा युवक घायल

Tue, 18 Feb 2025 06:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2025 06:26 PM IST
सार

Tehri Accident News: बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर ग्राम डांग से ज्वारना जा रही कार सिंवालीपातल के पास चुल्यू नामेतोक में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Tehri Accident News: Car fell into ditch on Bangiyal-Jwarna motor road driver dies one injured
टिहरी में कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लॉक में बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर एक कार खाई गिर गई। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीरा रूप से घायल हो गया। वाहन दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर निजी वाहन से चंबा के नीजि अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष टीकमराम चौहान ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर ग्राम डांग से ज्वारना जा रही कार सिंवालीपातल के पास चुल्यू नामेतोक में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे का पता चलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक प्रेमलाल (52) पुत्र मंगल लाल निवासी ग्राम पिराड़ी कंडीसौड़ की मौत हो गई थी। जबकि मनवीर (32) पुत्र मंगलू निवासी ग्राम डांग तहसील कंडीसौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Haldwani Accident: मंडी के पास सड़क हादसा...कार ने अज्ञात वाहन को मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे; दो की मौत

शादी में गया था मृतक

बताया कि मृतक अपने रिश्तेदार डांग गांव निवासी खिलपत सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके बाद वह डांग गांव निवासी मनवीर के साथ किसी काम के लिए ज्वारना जा रहे थे। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल की गई। लेकिन काफी देर बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से चंबा अस्पताल भेजा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed