फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Prostitution Business Running in Hotel Busted Today One Arrested

देहरादून: होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, फोटो दिखाने के बाद तय होती थी रकम, एक गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 08:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Sep 2023 08:21 PM IST
सार

देह व्यापार के इस धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Prostitution Business Running in Hotel Busted Today One Arrested
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पीड़ित युवतियों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने युवक से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। युवक होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापा मारा।
विज्ञापन


देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा केस: अधिवक्ता विरमानी की जमानत सत्र न्यायालय से भी खारिज, दो घंटे चली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई में जिस्मफरोशी का कारोबार चलाने वाले आनंद सिंह निवासी उदयपुर, थराली, चमोली, वर्तमान पता बिष्ट फैमिली रेस्टोरेंट को गिरफ्तार किया है। युवक के मोबाइल फोन से कई कॉल गर्ल के नंबर भी बरामद हुए हैं। आरोपी युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

छह महीने से चला रहा होटल, नहीं था सत्यापन

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक करीब छह महीने से यहां किराए पर होटल चला रहा है। लेकिन भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था। क्षेत्र में ऐसे कई होटल व्यवसायी हैं जो किराए पर होटल, रेस्टोरेंट आदि चला रहे हैं, लेकिन इनका सत्यापन नहीं है। पुलिस भी सत्यापन के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में पुलिस का कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हरिपुकलां और रायवाला से जुड़े हैं कारोबार के तार

दौरान पुलिस को आरोपी आनंद सिंह के फोन से दर्जनों काॅलगर्ल के नंबर मिले हैं। जिनमें से कई नंबर क्षेत्र की महिलाओं के बताए जा रहे हैं। यह महिलाएं भी देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। इतना ही नहीं इस गोरखधंधे के तार हरिपुरकलां क्षेत्र तक जुड़े है। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद करती हैं।

पहले भेज दी जाती है कॉलगर्ल की फोटो

देह व्यापार के इस धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले कॉलगर्ल की फोटो भेजती हैं। इसके बाद कॉलगर्ल के दाम बताए जाते हैं। कॉलगर्ल का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते हैं। उसके बाद ही कॉलगर्ल को भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed