फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun crime news Crores of rupees defrauded on pretext of selling land in Selaqui

Dehradun: सेलाकुई के अटक फार्म में मां-बेटे ने जमीन बेचने के बहाने करोड़ों रुपये ठगे, अब विदेश भागने की तैयारी

Sun, 02 Nov 2025 02:27 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Nov 2025 02:27 PM IST
सार

जमीन की मालिक सरोजनी गोसाईं को मुख्तारेआम पर 50 लाख रुपये की अग्रिम राशि दी गई और उन्हें जमीन का कब्जा भी मिल गया, लेकिन आरोप है कि बाद में सरोजनी के मन में लालच आ गया और उन्होंने अपना मुख्तारनामा रद्द कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun crime news Crores of rupees defrauded on pretext of selling land in Selaqui
- फोटो : amar ujala (file Photo)

विस्तार

सेलाकुई के अटक फार्म इलाके में करोड़ों की जमीन बेचने के बहाने एक महिला और उसके एनआरआई बेटे पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। एक पीड़ित ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर आशंका जताई है कि आरोपी उस जमीन से करोड़ों की ठगी करने के बाद जल्द ही देश छोड़कर भाग सकते हैं। फिलहाल सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि निगम रोड निवासी योगेश शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने और उनके रिश्तेदार योगेंद्र कुमार शर्मा ने मिलकर अटक फार्म में पांच करोड़ रुपये में जमीन खरीदने का सौदा किया था। जमीन की मालिक सरोजनी गोसाईं को मुख्तारेआम पर 50 लाख रुपये की अग्रिम राशि दी गई और उन्हें जमीन का कब्जा भी मिल गया, लेकिन आरोप है कि बाद में सरोजनी के मन में लालच आ गया और उन्होंने अपना मुख्तारनामा रद्द कर दिया।
विज्ञापन


सरोजनी ने अचानक जमीन की कीमत बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये कर दी और अपने भाई रामबीर को नया मुख्तारेआम बना दिया। इस करार को बनाए रखने के लिए प्रार्थी से एक करोड़ 25 लाख रुपये और लिए। कुछ कानूनी विवाद की समाप्ति के साथ रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। शर्मा का आरोप है कि इस बहाने पिछले 10 वर्षों में मुकदमा खर्च और फीस के नाम पर भी उनसे लाखों रुपये लिए गए। सरोजनी ने यह रकम जमीन की कुल राशि में शामिल करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK News: रिटायर्ड इंस्पेक्टर को ठगने वाला फर्जी CBI अफसर गिरफ्तार, 16 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट; ठगे थे 60 लाख

प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2025 में विक्रय पत्र (सेल डीड) के लिए संपर्क किया तो सरोजनी का व्यवहार बदल गया। उन्होंने रामबीर का मुख्तारनामा भी निरस्त कर दिया और अपने एनआरआई पुत्र विनय को नया मुख्तारेआम नियुक्त कर दिया। आरोप है कि बाद में दोनों ने जमीन बेचने से मना कर दिया। पिछली रकम भूल जाने की धमकी दी। बाद में उनके बेटे ने भी धमकाया। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि आरोपी उस जमीन को कई और लोगों को बेचकर मोटी रकम वसूल चुके हैं और कभी भी देश छोड़कर भाग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed