फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Collision between a hydra and truck on Rajpur Road Driver rescued

देहरादून: राजपुर रोड पर हाइड्रा और ट्रक की टक्कर, केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर निकाला

Thu, 22 Oct 2026 10:23 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 22 Oct 2026 10:23 PM IST
सार

राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास एक हाइड्रा ट्रक और ट्रक की भिड़ंत हो गई है। हादसे में ट्रक चालक घायल होने के साथ ही वाहन के केबिन में फंस गया था। टीम ने उसे रेस्क्यू कर निकाला।

विज्ञापन
Dehradun Collision between a hydra and  truck on Rajpur Road Driver rescued
हाइड्रा और ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बृहस्पतिवार को हाइड्रा और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:40 बजे मल्टी डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (एमडीटी) के माध्यम से हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास एक हाइड्रा और ट्रक की भिड़ंत हो गई है। हादसे में ट्रक चालक घायल होने के साथ ही वाहन के केबिन में फंस गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही देहरादून फायर स्टेशन से रेस्क्यू यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम को ट्रक संख्या UK 07CB 0920 और हाइड्रा के बीच टक्कर होने की जानकारी मिली। टक्कर के कारण ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक मंसूर अली केबिन में फंसे होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: कैब चालक ने महिला न्यायिक अधिकारी से राइड के दौरान की बदसलूकी, अपहरण करने का किया प्रयास


इसके बाद फायर रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के सुपुर्द किया गया, जिसके माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

हादसे के दौरान मौके पर राजपुर थाना पुलिस भी मौजूद रही। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed