{"_id":"6ada773ca5a804fed20a53e5","slug":"pta-teachers-should-be-brought-under-the-ambit-of-honorarium-council-dehradun-news-c-5-drn1043-1096039-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाया जाए : परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाया जाए : परिषद
विज्ञापन
देहरादून। उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2016 के बाद से कार्यरत पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाने की मांग की है। परिषद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि लंबे समय से अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों पर रोक और नियमित नियुक्तियां न होने के कारण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के साथ ही छात्र संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है।
परिषद के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पीटीए शिक्षक पिछले आठ से दस वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इन शिक्षकों ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में लंबे समय से सेवाएं दे रहे पीटीए शिक्षकों को मानदेय की व्यवस्था के दायरे में लाया जाए। परिषद के प्रदेश संरक्षक अवधेश कुमार कौशिक ने कहा, मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव, शिक्षा (माध्यमिक) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।