देहरादूनः आज से सिटी बस, ऑटो, विक्रम की सवारी हुई महंगी, अब देना होगा इतना किराया
- सिटी बस के लिए सात रुपये, ऑटो के लिए 50 रुपये, विक्रम के लिए छह रुपये किराया देना ही होगा
- ऑटो रिक्शा की सवारी करने वालों को प्रति किमी 10 के बजाए 15 रुपये देने होंगे
- निजी बस बुक करना भी हुआ महंगा, नई दरें हुईं लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी की सड़कों पर सिटी बस, विक्रम और ऑटो से सफर करना बुधवार से महंगा हो जाएगा। जहां सिटी बस में सफर के लिए न्यूनतम किराया पांच से बढ़कर सात रुपये हो गया है, वहीं विक्रम का न्यूनतम किराया पांच से छह रुपये हो गया है। ऑटो में बैठने के लिए भी अब 20 रुपये के बजाए 50 रुपये न्यूनतम किराया देना ही होगा।
राज्य परिवहन प्राधिकरण(एसटीए) सचिव सनत कुमार सिंह ने मंगलवार को सिटी बस, विक्रम और ऑटो के किराए की नई दरें जारी कर दीं। सिटी बस में पहले न्यूनतम किराया पांच रुपये था जो कि बढ़कर सात रुपये हो गया है। विक्रम में सफर करने के लिए न्यूनतम किराया पांच रुपये से बढ़कर छह रुपये हो गया है।
ऑटो में सफर करने के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गया है। प्राधिकरण ने इस बार सिटी बस के प्रति किलोमीटर किराए के स्लैब 16 से घटाकर आठ कर दिए हैं। सिटी बस यूनियन के मुताबिक, एसटीए ने किराए की जो दरें तय कीं हैं, उसके मुताबिक किराए में औसतन दो से पांच रुपये तक की वृद्धि हुई है।
सिटी बसों का किराया अब
श्रेणी
दो किमी तक - सात रुपये
दो से छह किमी तक - 10 रुपये
छह से 10 किमी तक - 15 रुपये
10 से 14 किमी तक - 20 रुपये
14 से 19 किमी - 25 रुपये
19 से 24 किमी - 30 रुपये
24 से 30 किमी - 35 रुपये
29 किमी से अधिक - 40 रुपये
सिटी बसों का किराया पहले
एक से दो किमी - पांच रुपये
दो से चार किमी - सात रुपये
चार से छह किमी - 10 रुपये
छह से आठ किमी - 12 रुपये
आठ से 10 किमी - 14 रुपये
10 से 12 किमी - 16 रुपये
12 से 14 किमी - 18 रुपये
14 से 16 किमी - 20 रुपये
16 से 18 किमी - 22 रुपये
18 से 20 किमी --24 रुपये
20 से 22 किमी - 26 रुपये
22 से 24 किमी - 28 रुपय्रे
24 से 26 किमी - 30 रुपये
26 से 28 किमी 32 रुपये
28 से 30 किमी - 34 रुूपय्रे
30 से अधिक - 36 रुपये
टैक्सी मैक्सी कैब के किराए की नई दरें
वाहन मैदानी क्षेत्र पर्वतीय क्षेत्र
सामान्य 14 रुपये 16 रुपये
डीलक्स 17 रुपये 20 रुपये
लग्जरी 22 रुपये 25 रुपये
सुपर लग्जरी 35 रुपये 40 रुपये
(किराया प्रति किलोमीटर)
निजी बस बुक करने पर किराया
सीट क्षमता मैदानी क्षेत्र पर्वतीय क्षेत्र
20 सीट 50 रुपये 55 रुपये
21-30 सीट सामान्य 48 रुपये 50 रुपये
21-30 सीट एसी 66 रुपये 70 रुपये
31 से अधिक सामान्य 57 रुपये 60 रुपये
31 से अधिक एसी 72 रुपये 75 रुपये
(किराया प्रति किलोमीटर)
एसटीए ने किराए की जो नई दरें तय की है। उसे बुधवार की सुबह से लागू किया जाएगा। नई दरों के लागू होने ेक बावजूद यात्रियाें पर किराए का बहुत अधिक बोझ नहीं बढ़ेगा। जिस तरीके से तेल की कीमतें व गाड़ियों के सामानों के दाम बढृ रहे हैं उसे देखते हुए किराए की दरें बढ़ाना जरूरी था। परिवहन विभाग ने जो दरें बढ़ायी है उससे सिटी बस संचालकों ने थोडृी राहत की सांस ली है।
- विजय वर्धन डंडरियाल, अध्यक्ष, देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ