{"_id":"5e037d128ebc3e87b3689969","slug":"dehradun-changed-field-of-32-inspectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः एसएसपी के पेशकार समेत 32 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला, यहां पढ़ें इनके नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः एसएसपी के पेशकार समेत 32 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला, यहां पढ़ें इनके नाम
Thu, 26 Dec 2019 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:37 AM IST
सार
- कप्तान अरुण मोहन जोशी ने बुधवार रात जारी की तबादला सूची
- कोतवाली की तर्ज पर थानों में अब वरिष्ठ उप निरीक्षकाें की तैनाती
विज्ञापन
चेकिंग करते एसएसपी अरुण मोहन जोशी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बुधवार रात अपने पेशकार समेत करीब 32 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इनमें पुलिस आफिस की शाखाओं के अलावा कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। इस बार कोतवाली की तर्ज पर थानों में एसएसआई की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने अपने पेशकार महेश्वर प्रसाद पूर्वाल को हटाकर एसआईएस शाखा में स्थानांतरित किया है। अपराध समीक्षा के दौरान सही आंकड़े नहीं बताने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर पूर्वाल से नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पूर्वाल के स्थान पर इंस्पेक्टर नदीम अख्तर को पेशकार बनाया गया है। डालनवाला कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मनोज नैनवाल को सहायक वाचक की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
एसआईएस में तैनात उप निरीक्षक नरेश राठौर को फिर से साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। एसआईएस शाखा से उप निरीक्षक टीना रावत को महिला हेल्प लाइन में भेजा गया है। नेहरू कालोनी थाने से उप निरीक्षक आशा पंचम को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। उप निरीक्षक शिल्पा सैनी को साइबर सेल, उप निरीक्षक कविन्द्र राणा को थाना रानी पोखरी, दरोगा अनिरुद्ध मैठाणी को डोईवाला, उप निरीक्षक मुकेश डिमरी को कोतवाली नगर, उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह को कोतवाली नगर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
उप निरीक्षक ताजवर सिंह नेगी को आईटी पार्क चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक योगेश पांडेय को चौकी प्रभारी जाखन, महिला उप निरीक्षक प्रमिला बिष्ट को चौकी प्रभारी डिफेंस कालोनी, डिफेेंस कालोनी चौकी से उप निरीक्षक राजेश को सर्किट हाउस चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक कुलवंत को चौकी प्रभारी लाल तप्पड़, उप निरीक्षक शांति प्रसाद चमोली को जौलीग्रांट चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक रामनरेश शर्मा को चौकी प्रभारी एम्स ऋषिकेश, किशन चंद देवरानी को सभावाला चौकी प्रभारी, रविन्द्र सिंह नेगी को सहसपुर, एसओजी में तैनात उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा को मयूर विहार चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। उप निरीक्षक राकेश भट्ट को एसआईएस शाखा, महिला उप निरीक्षक सोनल को थाना नेहरू कालोनी और उप निरीक्षक विशेष श्रेणी शेर सिंह को कोतवाली नगर में तैनाती दी गई है।
एसएसपी ने अब कोतवाली की तर्ज पर थानों में वरिष्ठ उप निरीक्षक की तैनाती दी है। सर्किट हाउस चौकी प्रभारी धनराज सिंह विष्ट को कैंट कोतवाली में एसएसआई बनाया है। संदीप रावत को राजपुर में, उप निरीक्षक राज विक्रम पंवार को नेहरू कालोनी उप निरीक्षक ओमबीर सिंह को थाना क्लेमेंटाउन, उप निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी को थाना रायवाला, उप निरीक्षक मोहन सिंह को एसओजी में वरिष्ठ उप निरीक्षक, उप निरीक्षक कुंदनराम को रानी पोखरी थाने में एसएसआई बनाया है।
थानाें में एसएसआई नियुक्त करने के पीछे मंशा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाना है। थाना प्रभारी अधिकांश बाहर रहते हैं। ऐसे में थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में एसएसआई की जवाबदेही तय की जाएगी। दूसरा थाना प्रभारी को चार्ज सौंपने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
- अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक