फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun CBI files chargesheet against 10 accused including industrialist Sudhir Windlass accused of land grab

Dehradun: उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत 10 आरोपियों पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट, जमीनों पर कब्जे का आरोप

Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
सार

Dehradun News: वर्ष 2022 में संजय सिंह चौधरी ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि सुधीर विंडलास ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जोहड़ी गांव स्थित उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया।

विज्ञापन
Dehradun CBI files chargesheet against 10 accused including industrialist Sudhir Windlass accused of land grab
सीबीआई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सीबीआई ने राजपुर में जमीनों पर कब्जा करने के मामले में उद्योगपति सुधीर विंडलास सहित 10 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 21 दिसंबर 2023 को सीबीआई ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


चार्जशीट संजय सिंह चौधरी की तहरीर पर दर्ज दो मुकदमों में दाखिल की गई है। दोनों चार्जशीट में गिरफ्तार पांच आरोपियों सुधीर विंडलास, उनके मैनेजर रवि दयाल व कर्मचारी योगेश त्यागी, राजू रावत, महावीर और पांच अन्य लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन


Dehradun: युवक ने विराट कोहली की बेटी पर की आपत्तिजनक पोस्ट, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

विदित है कि वर्ष 2022 में संजय सिंह चौधरी ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि सुधीर विंडलास ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर जोहड़ी गांव स्थित उनकी जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया।

बताया कि शिकायतकर्ता व उनके परिजनों की जगह अपने स्टाफ को खड़ा कर रजिस्ट्री करवाई। आरोप लगाया कि न्यायालय में झूठे प्रमाण पत्र लगाकर जमीन बिक्री के करार को एकतरफा खत्म करा दिया गया।

इस मामले में नौ जनवरी 2022 को राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 25 जनवरी 2022 को संजय सिंह चौधरी की शिकायत पर राजपुर थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें सुधीर के साथ उनके भाई प्रदीप विंडलास को भी आरोपी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed