फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News On incident of violence at police station CM Dhami said Religious chaos will not be tolerated in

Dehradun: चौकी में बवाल पर बोले सीएम धामी, प्रदेश में धार्मिक अराजकता बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई होगी

Tue, 30 Sep 2025 04:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Sep 2025 04:35 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे ही उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लाया गया है।

विज्ञापन
Dehradun News On incident of violence at police station CM Dhami said Religious chaos will not be tolerated in
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अशांति व दंगा फैलाकर समाज में जहर घोलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ अराजक ताकतें मजबूत भारत को नहीं देखना चाहतीं और न ही एक भारत श्रेष्ठ भारत का समर्थन करती हैं।

विज्ञापन


देहरादून में सोमवार रात सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद मचे बवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने कहा, धार्मिक त्योहार व अनुष्ठान के समय अशांति फैलाने की साजिश की जा रही है। इसके पीछे वहीं ताकतें हैं, जो मजबूत भारत को नहीं देखना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ऐसी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं और तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्भर हैं।
विज्ञापन


देहरादून बवाल: भीड़ से निकला नाबालिग, हाथ में धारदार हथियार, धार्मिक नारे लगाते हुए घर में घुसकर हमले की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, किसी का सम्मान करते हैं तो वह सम्मान तभी है जब उसका असर आचरण में भी दिखे। सिर्फ धार्मिक कट्टरता नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड गंगा, यमुना, चारधाम, महासू देवता, धारी देवी, पूर्णागिरि, जागेश्वर धाम की धरती है। यहां अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसा प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में इस तरह प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर कानून ने सख्त कार्रवाई की है। प्रदेश सरकार ने दंगारोधी कानून बनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दंगा कर जो भी व्यक्ति सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, नुकसान की भरपाई उसी व्यक्ति से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed