फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Car collided with a tree Due to Heavy fog two people died

Dehradun: कोहरे में पेड़ से टकराई एम्स ऋषिकेश जा रही कार, दो लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 09 Jan 2023 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Jan 2023 08:22 PM IST
सार

हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रेमनगर से सेलाकुई के बीच हुआ। अलसुबह कार सवार ऋषिकेश की ओर चल दिए। रास्ते में बाला सुंदरी मंदिर के पास कोहरे के कारण कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
Dehradun: Car collided with a tree Due to Heavy fog  two people died
कार हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : istock

विस्तार

कोहरे के कारण एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में आगे बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई। जबकि, पिछली सीट पर बैठी महिला और एक पुरुष घायल हो गए। सभी लोग ऋषिकेश एम्स जा रहे थे। घायलों को सामान्य चोटें आई हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: अगले चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर का प्रकोप, 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्रेमनगर से सेलाकुई के बीच हुआ। पुलिस के अनुसार, सहसपुर के बिरसनी निवासी अमर सिंह, उनके बेटे रविंद्र और सुजाता निवासी होरावाला को ऋषिकेश एम्स जाना था। उन्होंने कार चालक हरेंद्र को कोटड़ा कल्याणपुर से बुलाया। अलसुबह सभी ऋषिकेश की ओर चल दिए। रास्ते में बाला सुंदरी मंदिर के पास कोहरे के कारण कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को कार से निकाला और सुभारती अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने अमर सिंह पुत्र दुलाराम और हरेंद्र पुत्र योगेंद्र को मृत घोेषित कर दिया। जबकि, सुजाता और रविंद्र घायल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed