फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bus case drivers will be police verified Assistant General Manager sent a letter to all employees

देहरादून सामूहिक दुष्कर्म: बस चालकों का होगा पुलिस सत्यापन, सहायक महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को भेजा पत्र

Thu, 22 Aug 2024 11:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 11:09 PM IST
सार

देहरादून में आईएसबीटी परिसर की पार्किंग में खड़ी बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बस चालकों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun Bus case drivers will be police verified Assistant General Manager sent a letter to all employees
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी परिसर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी धूमिल हुई साख को सुधारने में जुट गया है। देहरादून डिपो की सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने सभी कर्मचारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है निगम के प्रति यात्रियों का जो विश्वास बना है उसे टूटना न दिया जाए। भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी, वाहन स्वामी व अनुबंधित कर्मचारी अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें।

विज्ञापन


निगम की छवि को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। कहा, आईएसबीटी परिसर में कोई अनुबंधित वाहन संचालन के निर्धारित समय के अलावा खड़ा न किया जाए। पार्किंग या अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने पर उसे सीज किया जाएगा। डिपो से संचालित सभी अनुबंधित वाहनों के चालक का पूर्ण विवरण एवं उनके दस्तावेज की एक-एक प्रति रिकार्ड में रखी जाए। उनका पुलिस सत्यापन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन


परिवहन निगम के दोनों विशेष श्रेणी कर्मचारियों की सेवा समाप्त
 सामूहिक दुष्कर्म में शामिल उत्तराखंड परिवहन निगम के विशेष श्रेणी परिचालक देवेंद्र कुमार और विशेष श्रेणी चालक राजपाल सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम की कमेटी ने दोनों की सेवा समाप्ति पर मुहर लगा दी। यह दोनों परिवहन निगम के विशेष श्रेणी कर्मचारी हैं। पहले यह किसी सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में इन्हें विशेष श्रेणी कर्मचारी बनाया गया। विशेष श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई नहीं की जा सकती। इन पर आरोप लगने के बाद परिवहन निगम की कमेटी जांच करती है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पहले इन्हें रूट आफ किया जाता है। इसके बाद कमेटी की रिपोर्ट पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाती है। कमेटी ने बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट देकर दोनों की सेवा समाप्त कर दी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed