फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun BJP suffer from inner dispute

बगावत रोकने को जिला भाजपा में जोड़तोड़ शुरू

Thu, 10 Mar 2016 01:34 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Mar 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
dehradun BJP suffer from inner dispute
हरबंस कपूर बीजेपी विधायक - फोटो : file photo

पद की होड़ में संगठन में पैदा हुई गुटबाजी का तोड़ निकालने के लिए जिला भाजपा नया फार्मूला लेकर आई है। विवादित मंडलों को तोड़कर छोटे मंडलों में बांटने की सुगबुगाहट पार्टी में चल रही है।

विज्ञापन


फार्मूले एक तीर से दो शिकार करने में कारगर दिख रहा है। बड़े मंडलों में एडजस्ट नहीं होने से बगावत पर आमादा कार्यकर्ताओं को छोटे मंडलों में जगह मिलेगी। साथ ही मंडलों में कार्यकर्ताओं की संख्या भी बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन


देहरादून खासकर महानगर भाजपा में चल रही बगावत थमती नजर नहीं आ रही है। चुनावी साल में भाजपा हाईकमान कार्यकर्ताओं को सख्ती और अनुशासन के डंडे से चुप कराने का रिस्क नहीं लेना चाहता। महानगर भाजपा में धर्मपुर विधानसभा के पंडित दीनदयाल नगर मंडल, राजपुर विधानसभा के अंबेडकर नगर मंडल और कैंट विधानसभा क्षेत्र के जीएमएस मंडल में जबर्दस्त विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के विश्वस्त सूत्र भी मानते हैं कार्यकर्ताओं के असंतोष को थामा नहीं गया तो यहां विधानसभा चुनावों में सीट खतरे में पड़ जाएगी। जीएमएस मंडल में तो पांच महीने बाद भी अध्यक्ष घोषित करना ही संगठन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। अंबेडकर नगर मंडल की कार्यकारिणी में चहेतों को स्थान न मिलने के कारण अध्यक्ष समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता गाहे बगाहे संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं।

पंडित दीनदयाल मंडल में सभी समीकरणों को साधते हुए कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर विवाद को थामने की कोशिश की जा रही है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जीएमएस मंडल को बांटकर जीएमएस मंडल और प्रेमनगर मंडल बनाए जाने की पूरी तैयारी है। यहां से कद्दावर और वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर को नजरअंदाज करना पार्टी के लिए बहुत संभव नहीं।

वहीं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जोड़े रखना संगठन की मजबूरी है। इन मंडलों में संजय सिंघल, हरीश कोहली, उदय सिंह पुंडीर, हरिओम अग्रवाल भी सक्रिय दिख रहे हैं। वहीं, राजपुर विधानसभा के अंबेडकर मंडल से करनपुर को अलग कर एक और मंडल बनाया जाना फाइनल है।


यहां उमा नरेश तिवारी और आशीष नागरथ के नाम सामने आ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का कहना है कि पार्टी सब का साथ सब का विकास के फार्मूले में विश्वास करती है। कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी है उसे आपस में बैठकर दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed