फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun become so cold, temperature down.

ठंड से ठिठुरी राजधानी, शीतलहर से बुरा हाल

Mon, 21 Dec 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Dec 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
dehradun become so cold, temperature down.

ठंड से पूरे प्रदेश में बुरा हाल है। शाम ढलते ही शीतलहर शुरू हो जा रही है जिसके चलते लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को दून में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्र में कोहरे ने ढंका सूरज
सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से धूप के दर्शन कुछ देरी से हुए। राजधानी में सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर बाद हल्की हवाओं ने अचानक पारा गिरा दिया।
विज्ञापन


दिन में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री तक पहुंचने के बाद शाम को साढ़े पांच बजते ही पारा गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस आ गया। रात को साढ़े आठ बजे यह और नीचे गिर गया। रविवार की रात को भी पाले की वजह से मौसम काफी सर्द रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी रहेगी शीतलहर
मौसम विभाग ने रात का तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शीतलहर का असर जारी रहेगा। मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा आने से धूप का असर कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed