फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar Association election results 2026 Declared Anil Kukreti wins president post

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती ने मारी बाजी, दो साल बाद जोरदार वापसी

Fri, 20 Feb 2026 07:32 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:32 PM IST
सार

Dehradun Bar Association Election Results 2026: अनिल कुकरेती (चीनी) ने निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को 82 मतों से हराया।

विज्ञापन
Dehradun Bar Association election results 2026 Declared Anil Kukreti wins president post
दून बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार अधिवक्ता अनिल कुकरेती (चीनी) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू को 81 मतों से शिकस्त दी। चीनी इससे पहले 2023 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से लगातार चुनाव लड़े चीनी को दो बार हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


साथ ही अधिवक्ता अजय बिष्ट ने अधिवक्ता प्रकाश टी पाल को 172 मतों से हराकर सचिव पद पर कब्जा किया। लगातार कई चुनावों से किस्मत आजमा रहे पाल को इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। शुरुआत से ही इस बार अनिल चीनी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। हर मतपेटी में उनके मत अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा निकले। कुल 2917 अधिवक्ता मतदातों ने मतदान किया था।
विज्ञापन


Mussoorie: अच्छी खबर; मसूरी को इसी महीने मिलेंगी 40 गोल्फकार्ट, जिला प्रशासन और आरईसी के बीच होगा एमओयू
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कुल छह मत अवैध घोषित हुए। कुल 2917 वैध मतों में से अनिल कुकरेती (चीनी) को 1007, अधिवक्ता राजीव शर्मा बंटू को 925 और अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल को 844 मत मिले। जबकि, चौथे प्रत्याशी हरीश चंद डोभाल को 135 मतों से ही संतोष करना पड़ा। कार्यकारिणी में सचिव पद पर अजय बिष्ट को सर्वाधिक 1359 वोट मिले हैं। जबकि, प्रकाश टी पाल को 1187, प्रभात बड़थ्वाल को 398 और रविंद्र कुमार चौहान को 55 वोट मिले।

इनके अलावा कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव पद पर कपिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष पर विनोद कुमार सागर, उपाध्यक्ष पर महिला लता राणा, लाइब्रेरियन पर सुभाष परमार, कोषाध्यक्ष पर राजीव कुमार रोहिला, टेन प्लस सदस्य पर दीपक कुमार त्यागी, सेवन प्लस सदस्य पर आरती, फाइव प्लस सदस्य पर रमन शर्मा, थ्री प्लस पर ऋषभ रतूड़ी और थ्री प्लस (महिला) पर जुगनू रानी ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed