{"_id":"5b03bd5a4f1c1bd6408b6d81","slug":"dehradun-anshul-in-high-fever-dance-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस के दम पर टॉप-8 में पहुंचे देहरादून के गरीब परिवार के अंशुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस के दम पर टॉप-8 में पहुंचे देहरादून के गरीब परिवार के अंशुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 May 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
anshul in left side
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो हाई फीवर में देहरादून के अंशुल ने अपने डांस के दम पर टॉप-8 में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन
गरीब परिवार से आने वाले अंशुल बॉलीवुड, हिप-हॉप, लिरिकल, बिबोईंग, कंटे परी आदि डांस को बहुत अच्छा करते हैं। हाई फीवर डांस शो में अंशुल पार्टनर मुंबई से तेजस वर्मा है जो अंशुल को एक मूवी में मिले थे। दोनों के लिरिकल डांस का लोहा शो के जज अहमद खान, लारा दत्ता और वर्ल्ड फेमस डेना अलेक्सा मैडम भी मानती हैं।
विज्ञापन
दून के नेहरू ग्राम निवासी अंशुल की मां रेखा देवी ने बताया तेजस-अंशुल की जोड़ी को वोट करने के लिए टीएनए लिखे और 57575 पर मैसेज कर दे। इसके अलावा www.zee5.com/highfever पर ऑनलाइन वोट कर सकते हैं। वोटिंग लाइन शनिवार को रात 9:30 खुलेंगी और सुबह 10:30 बंद होगी।
विज्ञापन
