फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Another fraud case filed against Sachin Upadhyay, brother of Congress leader

देहरादून: कांग्रेस नेता के भाई सचिन उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Jul 2020 07:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jul 2020 07:26 PM IST
सार

  • प्लॉट बेचने के नाम पर लोगों से एक करोड़ की ठगी का आरोप 

विज्ञापन
Dehradun: Another fraud case filed against Sachin Upadhyay, brother of Congress leader
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता के भाई सचिन उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उपाध्याय ने कई लोगों को प्लॉट बेचने के नाम पर ठगा है। पीड़ितों ने उसे एक करोड़ रुपये से अधिक रुपये दे दिए, लेकिन उसने किसी को भी प्लॉट उपलब्ध नहीं कराए। 

विज्ञापन


इस बार शिकायत गुरुग्राम निवासी प्रमोद बड़ोनी ने कराई है। बड़ोनी ने पुलिस को बताया कि वह सचिन उपाध्याय को काफी समय से जानते थे। वर्ष 2011 में सचिन ने उनसे कहा कि शीशमबाड़ा में वह 38 हजार वर्गमीटर भूमि पर प्लाटिंग कर रहा है।
विज्ञापन


इन प्लॉट को लेने के लिए उसने तमाम योजनाएं भी दीं। मसलन किश्तों में पैसे देने की बात भी लोगों से कही। प्रमोद बड़ोनी के साथ कई और लोगों ने सचिन से प्लॉट बुक किए। इसके एवज में इन लोगों ने उसे 1.07 करोड़ रुपये दे दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में आरोप सही पाए गए

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं। ऐसे में उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अभी और भी जांच की जा रही है।

यदि उसके खिलाफ और भी साक्ष्य मिलते हैं तो उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सचिन उपाध्याय के खिलाफ राजपुर थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे वह जेल भी जा चुका है। जबकि, उसकी पत्नी नाजिया युसुफ फरार चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed