{"_id":"69cd71a9564fd940930aa800","slug":"dehradun-30-police-officers-including-two-station-house-officers-transferred-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची
Thu, 02 Apr 2026 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:58 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों के तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देहरादून पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रेमनगर, रायपुर और नेहरु कॉलोनी के थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बुधवार देर रात आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाने से कुंदन राम को हटाकर नरेश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा संजीत कुमार को नेहरु कॉलोनी थाने से हटाकर रायपुर थाने भेजा गया है। नहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी मनोज नौटियाल को बनाया गया है। मनोज को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा कुठालगेट का चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को बनाया गया है। इसके अलावा 26 और अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है।
विज्ञापन