फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun 10 schools on income tax department radar

उत्तराखंड: देहरादून के 10 स्कूल आए आयकर के निशाने पर, गली-मोहल्लों के स्कूलों को भी देना होगा हिसाब

Fri, 21 Sep 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Sep 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
Dehradun 10 schools on income tax department radar
income tax

राजधानी के दस निजी स्कूल आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं। इन स्कूलों में किसी भी वक्त आयकर विभाग की छूट शाखा की ओर से सर्वेक्षण किया जा सकता है। विभाग ने स्कूलों की प्राथमिक जानकारियां जुटा ली हैं। ट्रस्ट या सोसाइटी के नाम पर चलने वाले इन स्कूलों में मोटा पैसा इधर से उधर किया जा रहा है।

विज्ञापन


बीते दिनों आयकर विभाग की टीमों ने दून इंटरनेशनल स्कूल में सर्वेक्षण किया था। इसकी जांच पड़ताल की प्रक्रिया गतिमान है। इस बीच आयकर विभाग ने राजधानी के दस और स्कूलों की सूची तैयार कर ली है। इनकी प्राथमिक जानकारी भी जुटा ली गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आगामी दो सप्ताह के भीतर आयकर विभाग की टीमें इन स्कूलों में अलग-अलग सर्वेक्षण करेंगे। स्कूलों की सोसाइटी के नाम जितनी भी संपत्ति है, उसकी जांच के साथ ही खर्च का पूरा हिसाब लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गली-मोहल्लों के स्कूलों को भी देना होगा हिसाब

यह भी देखा जाएगा कि क्या सोसाइटी अपने मूल उद्देश्य के हिसाब से नो प्रॉफिट-नो लॉस में काम कर रही हैं। एक आयकर अधिकारी ने बताया कि देहरादून के कई स्कूल पूरी तरह से नियमों को दरकिनार कर आयकर अधिनियम के तहत विशेष छूट का लाभ उठा रहे हैं। अभी तक यह स्कूल आयकर विभाग की आंखों में धूल झोंक रहे थे लेकिन अब इन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 

गली-मोहल्लों के स्कूलों को भी देना होगा हिसाब
न केवल शहर के नामी स्कूल बल्कि गली मोहल्लों के स्कूलों को भी आयकर विभाग को हिसाब देना होगा। इसके लिए आयकर छूट शाखा की देहरादून इकाई ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही कुछ स्कूलों को नोटिस भी भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि छोटे स्कूलों में भी सोसाइटी के मूल उद्देश्य से इतर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed