फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defense Minister nirmala sitharaman did not give up his property details

रक्षामंत्री सहित 32 राज्यसभा सांसदों ने नहीं दिया अपना संपत्ति विवरण, आरटीआई में हुआ खुलासा

Mon, 07 Jan 2019 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister nirmala sitharaman did not give up his property details
Nirmala Sitaraman

रक्षामंत्री समेत 32 राज्यसभा सांसदों ने अपना संपत्ति विवरण नहीं दिया है। वर्तमान में 244 सांसदों में से 212 सांसदों ने अपना संपत्ति विवरण दिया है। संपत्ति विवरण नहीं देने वालों में भाजपा के 12 व कांग्रेस के 4 सांसद शामिल हैं।   

विज्ञापन


काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने राज्यसभा सचिवालय के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी से राज्यसभा नियमों के अनुसार अपना चल-अचल संपत्ति का विवरण देने व न देने वाले सदस्यों की सूचना मांगी थी।
विज्ञापन


जिसके उत्तर में राज्यसभा सचिवालय के निदेशक एवं केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी अरुण शर्मा ने 19 दिसंबर 2018 से 5 नवंबर 2018 तक अपना संपत्ति विवरण देने वाले 212 सदस्यों की सूची उपलब्ध कराई है। इसके अतिरिक्त वर्तमान 32 सदस्यों के नाम इस सूची में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार जिन 32 राज्यसभा सदस्यों ने अपना संपत्ति दायित्व 5 नवंबर 2018 तक नहीं दिया है इनमें सर्वाधिक 12 सांसद भाजपा, 4 सांसद कांग्रेस, 3 एआईटीएस, 2-2 राजद, जेडीयू तथा बीजद, एक-एक सांसद एआईडीएम के, एसडीएफ और एस,एस,के शामिल हैं।

नदीम ने बताया कि राज्यसभा सदस्य (संपत्ति एवं दायित्व की घोषणा) नियम 2004 की धारा 3 के अनुसार प्रत्येक राज्यसभा सदस्य को अपने शपथ ग्रहण करने से 90 दिन के भीतर अपने अपने पति/पत्नि तथा आश्रित बच्चों की चल-अचल संपत्तियों और दायित्वों का विवरण चेयरमैन को देने का प्रावधान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed