फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Defense account team left the match in the middle

गोल्ड कप टूर्नामेंट में डिफेंस अकाउंट की टीम ने विरोध जताकर बीच में छोड़ा मैच

Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Defense account team left the match in the middle
रायपुर स्थित महारणा स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रहे ऑल इंडिया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में ?
देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑल इंडिया टूर्नामेंट में इंडियन रेलवे ने रण स्टार क्रिकेट क्लब हरियाणा को चार विकेट से हराकर जीत हासिल की। वहीं, डिफेंस अकाउंट स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एवं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुए मैच में डीएएससीबी ने मुकाबले के बीच मेें विरोध जताकर मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ने राजस्थान की टीम को विजेता घोषित किया। बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के इंडियन रेलवे और रण स्टार के बीच खेला गया। रण स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए 29.2 ओवर खेलकर 161 रन बनाए। टीम के लिए सार्थक ने सर्वाधिक 26 रन और विवरांत ने 24 रन बनाए। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी इंडियन रेलवे की टीम से मोहित राउत ने 47 और विवेक सिंह ने 31 रनों लंबी पारी खेली। दोनों ने 162 रन के लक्ष्य को सिर्फ 28.4 ओवर में पाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। मुकाबले में रण स्टार की टीम के लिए नितिन और अजय ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, डिफेंस अकाउंट की टीम और राजस्थान एसोसिएशन के बीच मुकाबला तनुष क्रिकेट अकादमी में हुआ।
विज्ञापन

इसमें राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहन ने 59, युवराज ने 40 और भरत शर्मा के 37 रन के बल पर 37.5 ओवर खेलकर सारे विकेट खोते हुए 228 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डिफेंस अकाउंट की टीम ने 12.2 ओवर में 65 रन बनाए और पांच विकेट खो दिए। इस दौरान टीम के आरिश आलम ने पिच में गड़बड़ी की शिकायत अंपायर पैनल से की। पैनल ने कोई गड़बड़ी न बताते हुए पिच को खेलने लायक बताया। डिफेंस अकाउंट स्पोर्ट्स की टीम ने विरोध जताते हुए मैच को आगे खेलने से मना कर दिया। इसके बाद राजस्थान की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed