फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   deepawali shopping on dhanteras

इस मुहूर्त में करें धनतेरस की खरीदारी

Wed, 30 Oct 2013 12:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Oct 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
deepawali shopping on dhanteras

धनतेरस और दीपावली के लिए बाजार सज गए हैं। तरह-तरह की वस्तुएं विभिन्न तरह के लुभावने आफर के साथ शोरूमों और दुकानों में सज गई हैं।

विज्ञापन


घर सजाने संवारने से लेकर कपड़ों की नई-नई वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। दिवाली से पहले एक नवंबर को धनतेरस है। ज्योतिषियों का मानना है कि धनतेरस पर मुहूर्त के अनुसार खरीदारी शुभ साबित होगी।

दोपहर 12 बजे बाद खरीददारी
ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी का विशेष शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शाम 4.42 बजे तक है। हालांकि लोग रात 9 बजकर 22 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं। उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि एक नवंबर को कन्या राशि का चंद्रमा रहेगा।
विज्ञापन


हस्त नक्षत्र रात्रि 12.50 बजे तक रहेगा। रात्रि 9:22 बजे से भद्रा प्रारंभ होगी। सुबह साढ़े दस बजे से बारह बजे तक इस दिन राहुकाल रहेगा। प्रात: 10:18 बजे तक वैद्यृति योग रहेगा। इस योग में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। अत: दिन में 12 बजे से लेकर रात्रि 9 बजकर 22 मिनट तक खरीदारी का मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं विशेष मुहूर्त
मकर लग्न- दोपहर 12 बजे से 1:52 बजे मध्याह्न तक
मीन लग्न- मध्याह्न 3:16 बजे से शाम 4:42 बजे तक

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
इस दिन धनवंतरि वैद्य समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में 5:25 बजे से 8:02 बजे तक घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढेरी पर तेल का एक दीपक यमराज के लिए दक्षिण मुख प्रज्जवलित करें। इस दिन धनवंतरि संसार के समस्त रोगों की औषधियों को कलश में भरकर प्रकट हुए थे। इस दिन वैद्य लोग उनका पूजन करते हुए लोगों के दीर्घ जीवन और आरोग्य लाभ के लिए मंगल कामना करते हैं।


डायमंड की डिमांड
धनतेरस पर इस बार सोने से ज्यादा डायमंड ज्वेलरी की डिमांड है। ज्वेलर विजय बग्गा ने बताया कि सोने के दाम बढ़ने के बाद लोग डायमंड ही खरीद रहे हैं और यह फैशन में भी है। इस बार धनतेरस के लिए भी लोगों ने अधिकतर डायमंड ज्वेलरी की ही डिमांड की है। वहीं सोने के आभूषणों के साथ ही चांदी के सिक्के, गिलास, मूर्तियां, थाली सभी कुछ धनतेरस के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed