{"_id":"5814fad84f1c1b250ebc26f1","slug":"deepawali-hat-bazaar-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में गांधी पार्क के पास सजा दीपावली हाट बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में गांधी पार्क के पास सजा दीपावली हाट बाजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 31 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के अवसर पर आज राजपुर रोड पर गांधी पार्क के सामने हाट बाजार सज गया है। हाट बाजार में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। साथ ही मशरूम बिक्री और प्रदर्शनी भी होगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हाट बाजार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी वंशीधर तिवारी ने बताया कि अभी तक हाट बाजार सर्वे चौक स्थित सीडीओ कार्यालय में लगता रहा है। लेकिन इस बात दीपावली को देखते हुए हाट बाजार राजपुर रोड पर लगाया जाएगा। बड़े स्तर पर लगने वाले हाट बाजार का उद्घाटन सुबह दस बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाट बाजार में महिला स्वास्थ्य समूहों के उत्पादों की बिक्री की जाएगी। दीपावली को देखते हुए हस्त निर्मित सजावटी सामान, मोमबत्तियां, ऐपण, अचार-पापड़ व अन्य खाद्य पदार्थ, सब्जियां शामिल हैं।
विज्ञापन
वंशीधर तिवारी ने बताया कि हाट बाजार में मशरूम की बिक्री और प्रदर्शनी भी लगेगी। मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही दिव्या रावत के उत्पाद प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहेंगे। वह महिला स्वयं सहायता समूहों को मशरूम उत्पादन के संबंध में जानकारी भी देंगी। साथ ही उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगी।
समूहों को मिलेगा फायदा
दीपावली हाट बाजार राजपुर रोड पर लगने से महिला स्वयं सहायता समूहों को फायदा मिलेगा। यहां उनके उत्पादों की बिक्री आसानी से हो सकेगी। उन्हें एक बड़ा बाजार भी मिल सकेगा। वहीं लोगों को भी इन उत्पादों को खरीदने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।