{"_id":"5dcada9b8ebc3e5b25085ca9","slug":"deendayal-upadhyay-educational-excellence-award-297-schools-and-children-will-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"297 स्कूलों और बच्चों को मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
297 स्कूलों और बच्चों को मिलेगा दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार, सीएम करेंगे सम्मानित
Wed, 13 Nov 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Nov 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से वर्तमान शिक्षा सत्र 2019-20 और पिछले शिक्षा सत्र 2018-19 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस साल और पिछले साल के सर्वोच्च परीक्षाफल वाले 12 स्कूलों को मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं पौधरोपण में उत्कृष्ट कार्य पर प्रदेश के तीन विद्यालयों को तरुश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक 297 स्कूलों और बच्चों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 14 नवंबर को किसान भवन देहरादून में मेधावी बच्चों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और स्कूलों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक प्रदेश में हर साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों के टाप टेन छात्र-छात्राओं को दीन दयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। इसके अलावा लगातार पिछले तीन वर्षों के बोर्ड परीक्षाफल के आधार पर सर्वोच्च परीक्षाफल वाले स्कूलों को मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष इन पुरस्कारों की घोषणा नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
यही वजह है कि इस बार पिछले वर्ष एवं इस वर्ष के पुरस्कारों की एक साथ घोषणा कर दी गई है। शिक्षा निदेशक के मुताबिक वर्ष 2018 के इंटरमीडिएट के 50 और इतने ही हाईस्कूलों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय उत्कृष्टता पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2019 के पुरस्कारों में हाईस्कूल के 50 और इतने ही इंटरमीडिएट विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके अलावा वर्ष 2018 के हाईस्कूल के टाप टेन 33 छात्र-छात्राओं एवं वर्ष 2019 के हाईस्कूल के 21 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट के वर्ष 2018 के 14 एवं 2019 के इंटरमीडिएट के 13 मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य पर प्रदेश के तीन स्कूलों को वर्ष 2018-19 के तरुश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ ग्रुप लीडर के रूप में एक छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा।