फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   decision on secretariat employee strike.

हाईकोर्ट ने दिखाया डर तो टूटी हड़ताल

Mon, 17 Nov 2014 03:37 PM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Nov 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
decision on secretariat employee strike.

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के बाद अब सचिवालय कर्मियों की हड़ताल भी हाईकोर्ट की ओर से डर दिखाए जाने के बाद टूट गई है।

विज्ञापन


मंत्री हरक सिंह रावत से बातचीत के बाद सविवालय संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा था कि कर्मचारी हड़ताल खत्म न करें तो उन्हें बर्खास्त करते हुए और बुधवार तक कार्रवाई से अवगत करवाएं।

ऐसे में सरकार ने कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली थी। रविवार तक कर्मचारी हड़ताल नहीं खत्म करने की बात कह रहे थे लेकिन सोमवार को उनका रुख बदल गया।

कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी मुख्यमंत्री से बात करवाई जाएगी और मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार होगा। छह दिन का कार्य सप्ताह करने के खिलाफ सचिवालय कर्मी पिछले एक हफ्ते से हड़ताल पर थे।
विज्ञापन


इससे पहले संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को भी कई मंत्रियों का दरवाजा खटखटाया। लेकिन फिलहाल गतिरोध टूटता नहीं दिख रहा है। फिर भी सोमवार को सरकार और संघ दोनों की असल परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय नैनीताल ने सरकार को हड़ताल खत्म कराने या वैकल्पिक व्यवस्था करने का आदेश दिया है। विगत शुक्रवार को हुए इस आदेश के बाद अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई पहल गतिरोध तोड़ने की होती नहीं दिख रही है।

सचिवालय संघ के पदाधिकारी मंत्री दिनेश अग्रवाल व प्रीतम सिंह पंवार के आवास पर गए लेकिन मंत्रियों के बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन एक ज्ञापन आवास पर ही छोड़ दिया गया।

गैरहाजिरी का ब्योरा तलब था किया

decision on secretariat employee strike.

उधर, सचिवालय संघ ने रविवार को अपने घटकों (सचिवालय अधिकारी संघ, समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी संघ व निजी सचिव संवर्ग संघ) के साथ सचिवालय में ही हड़ताल को लेकर बैठक की।

उधर, सरकार ने भी विगत शुक्रवार को ही हड़ताली कर्मियों को अल्टीमेटम दे दिया था कि अगले कार्य दिवस में यदि काम पर नहीं आते तो वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। और, इस अल्टीमेटम के बाद अगला कार्य दिवस सोमवार ही था।

सोमवार को सरकार सुबह करीब दस बजे इस बात का सत्यापन करने वाली थी कि कौन हड़ताल पर है। सभी प्रमुख सचिव व सचिवों को पत्र भेजकर सचिवालय प्रशासन ने विभागीय कर्मियों की गैरहाजिरी का ब्योरा तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed