{"_id":"217211cdf33e7b6b42d2a39af41f24b6","slug":"decision-of-reserve-bank-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सौहार्द्र को चोट पहुंचाने वाले नोट होंगे आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सौहार्द्र को चोट पहुंचाने वाले नोट होंगे आउट
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने क्लीन नोट पालिसी के तहत जीओ जारी कर ऐसे नोटों को बैंकों को लौटाने का हुकुम जारी कर या है, जिन पर कुछ-न-कुछ लिखा है। लेकिन यह कवायद बेहद मुश्किल होने वाली है।
विज्ञापन
पढ़ें, रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता
विज्ञापन
बैंकों में हर रोज तकरीबन ढाई हजार नोट कुछ-न-कुछ लिखे पहुंचते हैं। खुद क्लेरिकल स्टाफ कई दफा नोटों की काउंटिंग करने के बाद गड्डी पर उनकी संख्या लिखता है।
विज्ञापन
पढ़ें, न बेनामी संपत्ति खरीदी, न स्टांप चोरी कीः रामदेव
जानकारों के मुताबिक पहले चरण में केवल वही नोट आउट होंगे, जिन पर कोई धार्मिक चिन्ह लिखा हो यानी जिनसे आपसी सौहार्द्र को किसी तरह का खतरा हो या अन्य कोई आपत्तिजनक बात उन पर लिखी सामने आई हो।
स्विट्जरलैंड से आता है पेपर
नोट बनाने का पेपर यूरोप, खास तौर पर स्विट्जरलैंड से आता है। इसकी प्रिंटिंग हिंदुस्तान में होती है। इसकी खूबी यह है कि यह पानी में आसानी से खराब नहीं होता, दूसरे कई दफा ट्रांजेक्शन के बावजूद इसमें जल्दी कोई खराबी देखने को नहीं मिलती।
जिन नोटों पर कुछ-न-कुछ लिखा है, ऐसे नोट आरबीआई को भेजे जाएंगे। अब क्योंकि ऐसे नोट चलन से बाहर करने हैं तो सामान्य रूप से उन्हें नष्ट ही किया जाएगा।
- अशोक अनेजा, मंडल प्रमुख पीएनबी
क्लीन नोट पालिसी पहले से चल रही है। इसके तहत नोट पर कुछ लिखना, उन्हें स्टेपल करना, किसी तरह इंप्रेशन लगाना प्रतिबंधित है। लेकिन बैंक में इस तरह केहजारों नोट आते हैं। चलते हैं। यही आगे भी रहेगा।
- एमएस रावत, कैशियर, भारतीय स्टेट बैंक
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---