फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Debris on NH 707A, movement stalled for four hours

Dehradun News: एनएच 707ए पर आया मलबा, चार घंटे आवाजाही ठप

Thu, 27 Jul 2023 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Debris on NH 707A, movement stalled for four hours
पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए बंद हो गया। करीब चार घंटे तक राजमार्ग पर यातायात ठप रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे एनएच अधिकारियों ने जीसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिपाल चौहान और सिकंदर राणा ने बताया कि एनएच पर कैंपटी रोड-छतरी बैंड के पास भारी भरकम पहाड़ टूटकर गिर गया।इससे कैंपटी से मसूरी आने-जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। इसके अलावा नैनबाग, डामटा, बड़कोट, नौगांव, पुरोला और यमुनोत्री जाने वाले यात्री परेशान रहे। एनएच एई अनिल बिष्ट ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 155 पर मलबा और पत्थर आ जाने के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक आवाजाही बाधित रही। जैसे ही सूचना मिली तुरंत जेसीबी भेजकर मलबा हटाकर यातायात शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed