{"_id":"fa3952476dc3f5101253150200db5b98","slug":"debris-on-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बढ़ने से बदरीनाथ हाईवे बहा, तीर्थयात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बढ़ने से बदरीनाथ हाईवे बहा, तीर्थयात्री फंसे
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Wed, 02 Jul 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ के पास गदेरे (बड़ा नाला) में पानी बढ़ने से बुधवार को बदरीनाथ राजमार्ग का 20 मीटर हिस्सा बह गया। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिकारियों का दावा है कि बृहस्पतिवार तक हाईवे पर आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। हालांकि हालात को देखते हुए ऐसा काफी मुश्किल लग रहा है।
सुबह खोला गया था मार्ग
मंगलवार रात की बारिश के बाद मलबा आने से लामबगड़ में बदरीनाथ राजमार्ग बंद हो गया था। इससे सुबह दस बजे तक आवाजाही ठप रही।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) काफी मशक्कत के बाद दस बजे मार्ग खोल पाया। इसके बाद फंसे तीर्थयात्री और स्थानीय लोग निकल सके।
दोपहर बाद फिर बह गया मार्ग
दोपहर बाद लामबगड़ के पास गदेरे में अचानक पानी काफी तेज हो गया। इससे बदरीनाथ राजमार्ग का बीस मीटर हिस्सा पानी के साथ बह गया। आवाजाही बंद होने से तीर्थयात्री और स्थानीय लोग एक बार फिर फंस गए।
विज्ञापन
पहाड़ी काटकर बनाया जाएगा रास्ता
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि बृहस्पतिवार तक हाईवे को यहां आवाजाही के लायक बना दिया जाएगा। हाईवे के किनारे पहाड़ी की कटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
पहाड़ी के किनारे काफी मलबा जमा है। हटा दिया जाएगा तो हाईवे आवाजाही लायक स्थिति बन जाएगी।