फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death of vultures

17 हिमालयन ग्रिफन गिद्धों की मौत

Tue, 18 Mar 2014 11:12 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 18 Mar 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
death of vultures

तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत जसपुर के नादेही गांव के पास 17 हिमालयन ग्रिफन गिद्ध मरे मिले।

विज्ञापन


नैनीताल के चिड़ियाघर में चल रहा इलाज
जंगलात को आशंका है कि इन गिद्धों ने पास में मरे भैंस के शव को खाया है, जिसके जरिए खतरनाक दर्द निवारक दवा गिद्धों में पहुंचने की आशंका है। पांच घायल गिद्धों का इलाज नैनीताल के चिड़ियाघर में चल रहा है।

कुछ दिन पूर्व खटीमा में नेपाल सीमा के पास हिमालयन ग्रिफन गिद्ध दिखाई दिए थे। यह गिद्ध लंबे समय बाद देखे गए थे। इसे लेकर जंगलात उत्साहित भी था लेकिन अब जसपुर स्थित नादेही गांव के पास 17 गिद्ध मरे मिले हैं।
विज्ञापन


डीएफओ राहुल ने बताया कि शनिवार शाम को गांव वालों ने सूचना दी थी कि कई गिद्धों के मुंह से खून निकल रहा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां 17 गिद्ध मरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द निवारक दवा हो सकती है कारण
घायल अवस्था में मिले पांच गिद्धों को इलाज के लिए तत्काल नैनीताल चिड़ियाघर भेजा गया। उन्होंने बताया कि जहां पर गिद्ध मरे मिले हैं, वहीं पास में एक भैंस का शव पड़ा हुआ है।


आशंका है कि इन गिद्धों ने शव को खाया होगा, जिसके जरिए भैंस के अंदर मौजूद दर्द निवारक दवा गिद्धों में पहुंच गई होगी, जिससे गिद्ध मरे होंगे। पहले भी गिद्धों की मौत और संख्या कम होने का कारण यही दर्द निवारक दवा थी।

उन्होंने बताया कि बिसरा जांच के लिए हरियाणा के गिद्ध अनुसंधान संस्थान पिंजौर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed