{"_id":"5f1c00128ebc3e636b75cb6f","slug":"death-of-an-elderly-woman-infected-with-corona30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत
Sat, 25 Jul 2020 05:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्धा के कोविड-19 गाइडलाइन के हिसाब से अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
कोरोना के स्टेट को ऑर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि यमुना कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला को शुक्रवार रात एक निजी अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला दिल की बीमारी से पीड़ित थी। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को रात को ही आईसीयू में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिला को उपचार भी देना शुरू कर दिया था। शनिवार दोपहर बाद महिला की आईसीयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के शव को कोविड-19 की गाइडलाइन के हिसाब से मोर्चरी में रखा गया। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार की सामग्री आदि की व्यवस्था करने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने शव को परिजनों को सौंपा। महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन