फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Death of a fetus, serious condition of pregnant.

गर्भस्थ शिशु की मौत, गर्भवती की हालत गंभीर, हंगामा

Wed, 16 Oct 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Death of a fetus, serious condition of pregnant.
देहरादून। दून महिला अस्पताल में भर्ती महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को काफी हंगामा किया। परिजन डॉक्टराें और स्टाफ नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। वहीं महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजधानी से सटे रायपुर इलाके खैरमान सिंह गांव निवासी सागर की गर्भवती पत्नी शिवानी को सोमवार शाम दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक गर्भ सात माह का होने की वजह से तमाम प्रयासों के बावजूद प्रसव नहीं हुआ। अल्ट्रासाउंड कराने पर गर्भ में शिशु के मृत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों व स्टाफ नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व अस्पताल के सुरक्षाकर्मियाें ने किसी तरह स्थिति संभाली। परिजनाें का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की वजह से गर्भस्थ शिशु की मौत हुई। वहीं दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा का कहना है कि शिवानी की हालत गंभीर है। कई बार पेसरीज देने के बावजूद उसे प्रसव नहीं हो रहा है। शिवानी का ब्लड प्रेशर भी काफी कम है, इसलिए ऑपरेशन भी संभव नहीं है। उसकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed