फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in train accident

आए थे 'बाबा' से दुआ मांगने, मिली मौत

Fri, 14 Feb 2014 10:40 AM IST
संजीव त्रिवेदी/अमर उजाला, रुड़की
संजीव त्रिवेदी/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 14 Feb 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
death in train accident

‘बाबा हम तो बेटी की लंबी जिंदगी की मन्नत लेकर आए थे, लेकिन उसे मौत नसीब कर दी’। बेटी की दर्दनाक मौत से बिलख रही मां आशा के मुंह से बार-बार यही पुकार निकल रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
विज्ञापन


यह परिवार बीमार मोनिका के ठीक होने की दुआ मांगने के लिए पिरान कलियर स्थित साबिर पाक की दरगाह पर जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही रुड़की स्टेशन पर बेटी के साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला का है रहने वाला
अंबाला कैंट के प्रगति विहार निवासी विजयपाल एक हादसे बाद से ठीक से चल पाने में अक्षम हैं। इस कारण पत्नी आशा ही मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही है।


पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

एक माह पहले बेटी मोनिका बीमार हुई तो परिवार की मुसीबत और बढ़ गई। परिवार ने बेटी का काफी इलाज कराया, लेकिन मोनिका को कोई आराम नहीं हुआ। लगातार उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

बेटी की सलामती के लिए आता था कलियर
इसी बीच किसी ने परिवार को सलाह दी कि मोनिका को लेकर पिरान कलियर में दरगाह शरीफ में जाएं। करीब एक माह पहले परिवार मोनिका को लेकर दरगाह शरीफ आए थे।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

बताया जा रहा है कि मत्था टेकने के बाद मोनिका को काफी आराम मिला था। इसके बाद वे फिर पिरान कलियर आए। लेकिन मोनिका पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई थी।

पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

बृहस्पतिवार को यह परिवार तीसरी बार जियारत करने दरगाह शरीफ जा रहा था। लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी बेटी मोनिका का साथ जिंदगी ने छोड़ दिया। मोनिका की मौत के बाद देर शाम तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पूरा परिवार रोता बिलखता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed