फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in road accident on yamunotri highway 

यमुनोत्री से लौट रही तीर्थयात्रियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Sat, 24 Jun 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 24 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
death in road accident on yamunotri highway 
accident

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम यमुनोत्री से बड़कोट की तरफ लौट रही यूपी के श्रद्धालुओं की महिंद्रा जीप ओजरी के पास 200 मीटर खाई में गिर गई। इससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने बड़कोट अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के बाद लौट रहे यूपी के यात्रियों की महिंद्रा थार जीप (यूपी-85एएक्स-4141) यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के पास करीब 200 मीटर खाई में गिर गई।  
विज्ञापन

 

ये हुए घायल

death in road accident on yamunotri highway 
सूचना मिलते ही बड़कोट थाना पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। हादसे में राहुल (30) और दीपक (28) दोनों  निवासी मथुरा (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरी शर्मा (21) निवासी सिकंदरा आगरा (यूपी) की बड़कोट सीएचसी में मौत हो गई।  

रेस्क्यू टीम ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें 108 एंबुलेंस में बड़कोट सीएचसी ले जाया गया। घायलों में पायल शर्मा (18), विजय गौतम (25) पुत्र रघुनाथ गौतम, पंकज (24) पुत्र डोरी लाल सैनी सभी मथुरा शामिल हैं। इन सभी का सीएचसी बड़कोट में इलाज चल रहा है। 

डॉ. अंगद राणा ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायल विजय गौतम ने बताया कि वह गाड़ी चला रहा था। अचानक उसकी आंखों से सामने अंधेरा छा गया था। इसके बाद जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि वे सभी लोग आपस में दोस्त हैं और यमुनोत्री दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed