दुल्हन पहुंची घर, दो घंटे बाद हो गया हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन लेकर घर आने के दो घंटे बाद ही दूल्हा अस्पताल पहुंच गया जबकि हादसे में मामा की मौत हो गई। मामा-मामी को कार से बस अड्डे छोड़ने जा रहे दूल्ले को पूरी रात जागने की वजह से नींद की झपकी आ गई। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि मामी और खुद दूल्हा घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शहर के जीएमएस रोड पर शिमला बाईपास के पास सुबह करीब छह बजे हुआ।
देहरादून के गढ़ी कैंट निवासी सुलभ बोरा (29) मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी शादी थी। करीब चार बजे दुल्हन लेकर बारात घर लौटी थी। सुबह छह बजे सुलभ ऊधमसिंह नगर निवासी अपने मामा भारत शमशेर थापा (60) और मामी पुष्पा देवी (55) को कार से आईएसबीटी छोड़ने जा रहे थे।
जीएमएस रोड पर बंसल होम के सामने अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराकर उसी पर उल्टी हो गई।
दूल्हे की हालत नाजुक
कार की गति तेज होने से कार टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
तीन घायलों को 108 सेवा से दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भारत शमशेर थापा (60) को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुलभ बोरा (29) की हालत गंभीर होने के कारण सीएमआई लाया गया। पुष्पा थापा की हालत खतरे से बाहर है। बसंत विहार एसओ प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ।
पुत्रवधू थी बीमार
हादसे में मौत के मुंह में गए भारत शमशेर थापा की पुत्रवधू बीमार थी। शादी के समय सूचना मिलने के बाद थापा ने पत्नी के साथ सवेरे ही पंतनगर जाने का कार्यक्रम बनाया था। पौने चार बजे के करीब वेडिंग प्वाइंट से बारात लौटी थी।
मामा-मामी को छोड़ने के लिए कोई नहीं मिला तो सुलभ ही उन्हें छोड़ने के लिए घर से निकल गया था। सुलभ के पिता कुशल सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। सुलभ की दुल्हन महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने देहरादून आकर बेटी की शादी की।