{"_id":"4ab34b0fdb71b48aab8d38eab7fa6718","slug":"death-in-road-accident-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बस में बैठा कर लौटा, निगल गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को बस में बैठा कर लौटा, निगल गई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को स्कूल बस में बैठाकर लौट रहे स्कूटी सवार युवक की टिहरी विस्थापित कॉलोनी के मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हरिद्वार में टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी कुलदीप बोरा (35) पुत्र विजय बोरा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने बेटे को स्कूल बस में बैठाने के लिए बसपा कार्यालय के पास गए थे। बेटे को बस में बैठाकर वह घर लौटने लगे।
विज्ञापन
मौके पर ही तोड़ा दम
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
इसी बीच चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।
नहीं पहना था हेलमेट
कुलदीप बोरा रोजाना की तरह मंगलवार को भी बेटे को छोड़ने पास स्थित बस स्टॉप पर बिना हेलमेट पहने स्कूटी से गए थे। हर बार वह जरा सा सफर तय करने का हवाला देकर बिना हेलमेट पहने घर से निकलते थे। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।