फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in jail at haldwani

जेल में घुसे अनियंत्रित ट्रक ने कैदी को कुचला, मौके पर ही मौत 

Sun, 14 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 14 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
death in jail at haldwani

उपकारागार के बाहर शनिवार सुबह बड़ी घटना हो गई। जेल परिसर में बन रहे बाथरूम और किचेन के निर्माण के लिए ईंट उतारकर लौट रहे ट्रक ने एक बंदी को टक्कर मार दी। आनन-फानन में बंदी को सोहन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के अफसर जेल परिसर की ओर दौड़े। बाद में जेलर की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जेल परिसर में उत्तराखंड अवस्थापना विकास निगम की तरफ से बाथरूम और किचेन का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे ट्रक (एचआर 37ए 4040) ईंट उतारकर निकल रहा था। पत्नी हत्या के आरोप में 15 दिसंबर 2014 से बंद खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के चारूबेटा निवासी दीनदयाल (40) अचानक ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया।  
विज्ञापन


उसके चिल्लाने पर वहां मौजूद लोग और बैरक से बंदी दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा दीनदयाल छटपटा रहा था। आनन-फानन में बंदीरक्षक उसे लेकर सोहन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे। वहां वह शौचालय गया तो वहीं गिर गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी जेल पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। बाद में ट्रक चालक ओम प्रकाश निवासी सिसौना खजूरिया (रामपुर) को हिरासत में ले लिया। जेलर संजीव ह्यांकी की तहरीर पर उसके खिलाफ धारा 379 और 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed