फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in car accident in shyampur uttarakhand

बस से टकराई यात्रियों की कार, एक की मौत छह घायल

Thu, 25 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
death in car accident in shyampur uttarakhand

हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।       

विज्ञापन


घटना राजमार्ग पर पीली नदी के पास घटित हुई। हरिद्वार की ओर से जा रही एक कार की भिड़ंत सामने से आ रही बस से हुई। बस कार की  भिड़त के बाद पीछे से आ रही एक दूसरी कार भी बस के पीछे जा घुसी।
विज्ञापन


परिणामस्वरुप कार सवार परिवार के सदस्यों की चीख चित्कार सुनकर राहगीर ठहर गए। आनन फानन में श्यामपुर पुलिस भी पहुंच गई। दुर्घटना में घायल एक परिवार के सात सदस्य को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार के चालक को भी चोट आई। इधर, बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार होने में कामयाब रहा। एसओ प्रदीप तोमर ने बताया कि कार सवार रहे मृतक की पहचान मुकेश पुत्र गेंदा के रूप में हुई जबकि घायलों के नाम विनोद 30 वर्ष पुत्र तेजपाल, उसकी पत्नी उषा देवी, बेटा रचित 6 वर्ष, भूपेंद्र 28 वर्ष पुत्र माखनलाल, सरोज 25 वर्ष पुत्री तेजपाल, गुलाबराय 30 वर्ष पुत्र पुसे लाल निवासीगण हरदुवा इसायतुला बरेली यूपी है। पूरा परिवार घूमने के लिए आया था और वापस लौट रहा था।


बताया कि चालक परिचालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गए। बस से पीछे से टकराई कार के चालक मामूली चोट आई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर बस, कारों हाईवे से हटाया तब कही जाकर स्थिति पटरी पर आ पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed