फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death in accident

गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

Thu, 21 Aug 2014 07:02 PM IST
अमर उजाला, त्यूनी
अमर उजाला, त्यूनी Updated Thu, 21 Aug 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
death in accident

उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में जा रही एक पिकअप गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

बुधवार को देहरादून से त्यूनी के लिए चली पिकअप त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर देर रात करीब 1 बजे जाडी के समीप अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

पिकअप के उड़े परखच्चे

death in accident

हादसा इतना जबर्दस्त था क‌ि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

राजस्व पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक पालू घर का अकेला कमाने वाला था। उसके तीन छोटी-छोटी बेटियां है। उसकी मौत की खबर के बाद से पत्नी और मां पिता का बुरा हाल है।

कहां गए एसडीएम के आदेश

death in accident

बीती 17 अगस्त को एसडीएम अशोक कुमार पांडेय ने बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए जौनसार बावर की तीनों तहसील कालसी, चकराता और त्यूनी के तहसीलदारों और राजस्व कर्मियों को रात के समय सड़कों पर आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाने के आदेश दिए थे।

रात आठ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई थी। बावजूद इसके बुधवार की रात को त्यूनी-चकराता मार्ग पर पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की जान चली गई।

एसडीएम ने कहा कि इस बारे में तहसीलदार चकराता से रिपोर्ट मांगी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed