{"_id":"430335e80fb8911efc8bb477d86e94c8","slug":"death-in-accident-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से बाइक की टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से बाइक की टक्कर, युवक की मौत
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Thu, 27 Feb 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर बाइक और मैक्स जीप में हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर हेलमेट काफी दूर छिटका मिला। दूसरे युवक के गंभीर घायल होने पर यह भी पता नहीं चल पाया कि बाइक कौन चला रहा था।
विज्ञापन
दून हरिद्वार मार्ग पर हुआ हादसा
बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो युवक दून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। हाईवे पर माजरीग्रांट लालतप्पड़ के समीप बाइक एक वाहन को तेजी से ओवरटेक कर रही थी। उसी समय बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक मैक्स जीप से जा टकराई।
विज्ञापन
पढ़ें, सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने की मृतक की शिनाख्त
लालतप्पड़ चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने मृतक की शिनाख्त प्रशांत बहुगुणा (24) पुत्र प्रकाश चंद निवासी बीएचईएल, सुभाष नगर, रानीपुर, हरिद्वार के रूप में कराई।
पढ़ें, ग्रामीणों ने जीप के पार्ट्स खोेलकर पहुंचा दिया पहाड़ पर
घायल युवक सुशील कुमार (24) पुत्र चंद्र राय निवासी शिवालिक नगर, हरिद्वार का रहने वाला है। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मैक्स जीप चालक को हिरासत में ले लिया है।