{"_id":"0f4a5e8d28cc769ac7665ec71fea3258","slug":"death-from-train-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर कर रहा था बात, ट्रेन से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर कर रहा था बात, ट्रेन से कटा
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में इकबालपुर रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात करने के दौरान भाजपा नेता का भतीजा ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव साथ ले गए। हादसे की सूचना पर भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पीड़ित के घर पहुंचे।
भाजपा नेता का पिता
जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के मूलेवाला गांव निवासी पवन सिंह तोमर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार दोपहर के बाद भाजपा नेता का भतीजा जितेंद्र (19) किसी काम से इकबालपुर आया था। जितेंद्र ट्रैक के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बात करने लगा।
विज्ञापन
बताया गया कि इसी दौरान वहां से गुजर रही एक ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
बिना पोस्टमार्टम ले गए शव
हादसे की सूचना पाकर भगवानपुर तथा झबरेड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव साथ ले गए।
घटना की सूचना पाकर पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत भी जितेंद्र कुमार के घर पहुंचे। पूर्व विधायक यशवीर सिंह और महिपाल सिंह एडवोकेट ने भी पीड़ित परिवार के घर जाकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
लक्सर में भी ट्रेन से कटकर मौत
लक्सर के गांव अकोढ़ा खुर्द निवासी जसविंदर (25) पुत्र दासीराम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक गांव के ही फाटक पर शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।