फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death due to snowfall.

उत्तराखंड: बर्फबारी और ठंड से 14 लोगों की मौत

Wed, 17 Dec 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल/कुमाऊं
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल/कुमाऊं Updated Wed, 17 Dec 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
death due to snowfall.

उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी के बाद मंगलवार को धूप तो निकल आई, मगर अभी भी अधिकांश रास्ते बंद हैं। वहीं एक कृषि अधिकारी समेत 7 और लोगों की ठंड से मौत हो गई है।

विज्ञापन


जबकि पिथौरागढ़ के आठगांवशिलिंग में बर्फ में फिसलने से एक आल्टो कार खाई में गिर गई जिससे दो लोगों की जान चली गई। इधर, नैनीताल और धानाचूली में बर्फ में पैर फिसलने से दो लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व सोमवार को भी तीन लोगों की ठंड से मौत हो गई थी। इस तरह दो दिन में ठंड और बर्फबारी से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन


बागेश्वर में ठंड से बनलेख के सलीगांव निवासी सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र सिंह कोरंगा (48) पुत्र नेत्रसिंह कोरंगा की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ सैंज में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार की शाम वह बाजार गए थे और रात भर वापस नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह उनका शव तहसील रोड पर सड़क के नारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में भी किमतोली के छ्योंक गांव के अमर सिंह (50) पुत्र डिगर सिंह अधिकारी की ठंड से मौत हो गई। मंगलवार को घर के पास ही उसका शव मिला। उधर, देवीधूरा के पास मनोज राम (26) पुत्र खड़क राम का शव बर्फ में दबा मिला।

नैनीताल पालिका भवन के समीप आउट हाउस में रहने वाले पालिका कर्मी राजू (42) पुत्र पीरू की ठंड से मौत हो गई। मंगलवार सुबह पालिका परिसर क्षेत्र में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों की मौजूदगी में राजू का पाइंस स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बर्फ में फिसलने से खाई में गिरी कार

death due to snowfall.

इधर, हल्द्वानी में भी तीन लोगों की ठंड से मौत हो गई। यहां एक व्यक्ति का शव हल्द्वानी के केमू स्टेशन रोड पर पड़ा मिला। जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं काठगोदाम रोड पर भी अज्ञात व्यक्ति मृत मिला। मेडिकल चौकी पुलिस ने रामपुर रोड पर महेंद्रा शोरूम के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया।

वह नीले रंग की स्वेटर, नीली पीली चेकदार कमीज, काले रंग का लोवर पहने था। पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत ठंड के चलते हुई है। किसी के शरीर पर चोट के निशान मौजूद नहीं है। पुलिस के अनुसार तीनों की उम्र 45 से 55 के बीच है।

पिथौरागढ़ में आठगांवशिलिंग के पास एक आल्टो कार बर्फ में फिसलने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में अंशुल राज (26) पुत्र शिवराज निवासी बजेटी और उनके रिश्तेदार पूना महाराष्ट्र में काम करने वाले शैलेश (27) पुत्र विनोद आर्या की मौत हो गई।

हादसे में सिनेमा लाइन निवासी प्रियांशु (13) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निशांत टम्टा और दर्शन घायल हो गए। घटना सोमवार की रात करीब 7.45 बजे की है। घायलों को स्थानीय लोग जिला चिकित्सालय लेकर आए। निशांत और दर्शन को अधिक चोट लगने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पैर फिसलकर खाई में गिरने से दो की मौत

death due to snowfall.

नैनीताल के धानाचूली मे मंगलवार की सुबह नैनीताल में ड्यूटी पर जा रहे द्वाराहाट के जैंतोली सुंदरखाल निवासी वोटहाउस क्लब के कर्मचारी प्रकाश टम्टा (45) की बर्फ में पैर फिसलने से मौत हो गई। हादसा हाईकोर्ट परिसर के मुख्य गेट के पास हुआ।

उनके सिर पर चोट लगी थी और जीभ दांतों से कट गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद लोग उन्हें बीडीपांडे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रकाश टम्टा नैनीताल में शेरवानी लाज पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे। वहीं, धानाचूली से बारात में गए कृपाल 23 पुत्र गोपाल सिंह की भी बर्फ में फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। उसका शव धारीब्लाक के क्वैदल गांव के पास खाई में मिला।

सड़कें बर्फ से पटीं, नहीं पहुंची रसोई गैस
पहाड़ के जिलों को मैदान से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग बर्फ से पटी हैं। जिसके चलते यहां रसोई गैस की किल्लत और गंभीर हो गई है। रसोईगैस के पांच ट्रक अल्मोड़ा से आगे पनुवानौला में फंस हुए हैं। पहले से ही संकट झेल रहे इस जिले के उपभोक्ताओं के लिए मौसम ने और बाधा खड़ी कर दी है।

इधर, हल्द्वानी में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने आईओसी के बाटलिंग प्लांट को बंद करा दिया। पिथौरागढ़ के रास्ते में गैस सिलेंडर से भरे 50 ट्रक फंसे हुए हैं। वहीं पिथौरागढ़ के सभी पेट्रोल पंपों में अगले तीन दिन का ही कोटा बचा है।

वहीं, जिले में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में जनवरी तक का गेहूं, चावल स्टोर है। पहाड़ में बस सेवा दूसरे दिन भी ठप रही। केमू की बमुश्किल 20 बसें ही अल्मोड़ा तक पहुंच सकी। बाकी जगह लोग फंसे हुए हैं। रोडवेज की सेवा भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed