{"_id":"0bfee85ad13988683afec36362770038","slug":"death-by-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर इतना किया होता तो बच जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर इतना किया होता तो बच जाती जान
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 29 Mar 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काश हेलमेट पहना होता तो तीन बच्चों के सिर से पिता का साया न उठता। हरिद्वार हाईवे पर कालेकीढाल में लोडर की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक राजमिस्त्री की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई है। हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लोडर की चपेट में आई बाइक
शुक्रवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद पेशे से राजमिस्त्री भरत (40) पुत्र स्व. दलपत निवासी कालेकीढाल और साथ में काम कर रहे श्रमिक अच्छेलाल (28) पुत्र शांति प्रसाद निवासी लखीमपुरखीरी (उत्तरप्रदेश), हाल निवास सर्वहारानगर, कालेकीढाल को बाइक से लेकर वापस काम पर लौट रहे थे।
पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही बाइक हाईवे पर पहुंची, तभी आईडीपीएल की ओर से आ रहे एक लोडर की चपेट में आ गई। चपेट में आते ही बाइक सवार छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए।
सिर के पीछे आई चोट
108 सेवा ने घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने राजमिस्त्री भरत को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई थी। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे, पत्नी छोड़ गया है।
लिफ्ट लेना भारी पड़ा
बापूग्राम से ऋषिकेश आ रही विजयलक्ष्मी (50) पत्नी रोशन लाल निवासी बापूग्राम को पड़ोसी के नाते लोडर चालक ने लिफ्ट लेनी महंगी पड़ गई। कालेकीढाल में हादसा होने पर लोडर में सवार महिला भी घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
वाहन जब्त, चालक हिरासत में
घटनास्थल पर पहुंची आईडीपीएल चौकी पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।