फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death by car accident on holi

मातम में बदल गईं होली की खुशियां

Tue, 18 Mar 2014 08:20 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 18 Mar 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
death by car accident on holi

लक्सर के निकट सोमवार को ऑल्टो कार पलट जाने से अकोढ़ा कलां गांव निवासी 23 वर्षीय विक्रांत की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक
विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई अपने गांव अकोढ़ा कलां गांव जा रहे थे।

स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई कार
बताया गया कि विक्रांत सोमवार को अपने चचेरे भाई प्रशांत के साथ ऑल्टो कार से लक्सर कस्बे में कुछ सामान लेने गया था। खरीददारी के बाद जब वे लक्सर-रायसी मार्ग पर एसडीएम आवास के पास स्पीड ब्रेकर पर पहुंचे तो कार अनियंतित्र होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार

हादसे मे विक्रांत और प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला।

(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)

सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गए और दोनों को रुड़की स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां से विक्रांत को मेरठ रेफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुचते ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर देर रात घर लौट आए। मंगलवार को कनखल स्थित शमशानघाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव में छाया मातम
अधिवक्ता के इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम छाया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विक्रांत बीटेक के बाद पिछले कुछ समय से नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। होली मनाने अपने गांव अकोढ़ा आया हुआ था। फाग के दिन पूरा परिवार होली की खुशियों में सराबोर था लेकिन सड़क दुर्घटना ने होली की खुशियां मातम में बदल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed